फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1509 paddy reached grain market

Kaithal News: अनाज मंडी में पहुंचा 1509 धान

Tue, 10 Sep 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
1509 paddy reached grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में सोमवार को 1509 किस्म का धान पहुंचा। यह धान 2450 रुपये प्रति क्विंटल के दाम से व्यापारी ने खरीदा। यह धान गांव सांघन निवासी किसान महावीर लेकर पहुंचा था।

किसान महावीर ने बताया कि उसने तीन एकड़ में कंबाइन से धान की कटाई की है। उसकी यह धान 2450 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदा गया है। बताया कि पिछले साल पांच सितंबर को धान की कटाई के बाद मंडी में धान लेकर आया था। उस दौरान 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


इस बार शुरुआत में धान के भाव कम मिलने से नुकसान है। सितंबर माह में हो रही बारिश से 1509 किस्म का धान पक कर तैयार हो चुका है जबकि पीआर किस्म के धान में नुकसान होने अंदेशा है। आढ़ती कृष्ण व धर्मपाल ने बताया कि धान की आवक मंडी में शुरू हो गई है। मौसम साफ रहा तो 15 सितंबर के बाद आवक तेज हो जाएगी। किसानों से अपील है कि धान पकने के बाद ही ही कटाई करवाएं, ताकि अच्छे भाव फसल के मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवशेषों को न जलाएं सही प्रबंधन करें ः डीसी

कैथल। लघु सचिवालय में सोमवार को डीसी डॉ. विवेक भारती ने फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बायोमास प्लांट से संबंधित प्रतिनिधि, पैडी सप्लाई चैन से संबंधित व बेलर मालिकों ने भाग लिया। बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन के सभी उपायों पर चर्चा हुई और डीसी ने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों को न जलाएं, बल्कि इसका सही प्रबंधन करें।


बैठक में बेलर मशीन से संबंधित किसानों ने पराली की गांठों की खरीद से संबंधित समस्याओं का मुद्दा उठाया व एग्रीगेटरो व स्टेक होल्डरों द्वारा पराली स्टॉक के लिए बीमा पॉलिसी से संबंधित समस्या उठाई गई। जिस पर डीसी डॉ. विवेक भारती ने बायोमास प्लांट से संबंधित प्रतिनिधियों से इसके समाधान के लिए कदम उठाने के बारे में आश्वासन दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed