फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15 days ultimatum to improve the light

15 दिन के बाद शहर में दिखा अंधेरो तो नपेंगे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
15 days ultimatum to improve the light
नगर परिषद प्रशासक एवं एसडीएम संजय कुमार ने अमर उजाला के जगमग शहर अभियान के तहत उठाए जा रहे लाइट के मामले में संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि वे पंद्रह दिन का समय देंगे, इसके बाद भी यदि शहर में कहीं अंधेरा मिला तो वे 133 सीआरपीसी के तहत संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी करेंगे। डीएमसी समवर्तक सिंह ने कहा कि वे वीरवार को दस लाख रुपये की अनुमति के लिए स्वयं प्रदेश स्तरीय नोडल अधिकारी को पत्र लिखेंगे। विदित रहे कि शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के लिए राज्यस्तरीय एजेंसी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के पास एक ही जवाब रहता है कि राज्य स्तर पर जिस एजेंसी को यह काम सौंपा गया है, वही एजेंसी रिपेयर का काम करेगी। इस मामले में अमर उजाला की पड़ताल में राज्य नोडल अधिकारी स्पष्ट कर चुके हैं कि मेंनटिनेंस के लिए कभी भी इंकार नहीं किया गया। इसके बावजूद शहर की स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों में से दर्जनों लाइटों के लोहे के पोल भी लापता हैं। न जाने नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी इस ओर कब ध्यान देंगे। करनाल रोड से दर्जनों पोल लापता-शहर में करनाल रोड पर डिवाइडर से आगे भैणी माजरा तक एक साइड में लोहे के अनेकों पोल लगे थे, जो इस समय सड़क पर नहीं हैं। इसी प्रकार से कई पोल करनाल रोड पर भी लापता हैं।
विज्ञापन

वहीं जींद रोड पर भी पोल लापता बताए जा रहे हैं। इस संबंध में डीएमसी समवर्तक सिंह ने कहा कि राज्यस्तर पर दस लाख रुपये की राशि के लिए पत्र लिखा गया है। वे दो दिन से चंडीगढ़ में हैं। वीरवार को वे स्वयं फिर से नोडल अधिकारी से बात करके इस मामले में पता करेंगे कि यह अनुमति कहां लटकी हुई है?
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद कैथल के प्रशासक एवं एसडीएम संजय कुमार ने अमर उजाला के अभियान पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधा मुहैया करवाना नगर परिषद कर्मचारियों और अधिकारियों का काम है। वे एक जुलाई से पंद्रह दिन का समय दे रहे हैं। इसके बाद भी सड़कों पर कहीं अंधेरा मिला तो संबंधित कर्मचारी और अधिकारी को सीआरपीसी की धारा 133 के तहत नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
एक्सईएन हिमांशू लाटका ने फोन करने पर महज इतना रिप्लाई दिया कि वे बैठक में हैं, बाद में बात कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed