फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15 couples held each other's hands in mass marriage

Kaithal News: सामूहिक विवाह में 15 युगलों ने थामे एक-दूजे के हाथ

Mon, 08 Apr 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
15 couples held each other's hands in mass marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। समाजसेवी संस्था सेवा संघ ने रविवार को पंजाबी सेवा सदन में 16वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 15 युगल एक-दूजे के हुए।

समारोह में सभी दूल्हे अपने बाराती बैंड बाजों से साथ अपनी दुल्हन लेने पहुंचे। विवाह के बाद मुख्य अतिथि रहे रमणीक सिंह मान, कार्यक्रम अध्यक्ष संत बाबा जसदीप सिंह, वशिष्ठ अतिथि हैफेड चेयरमैन कैलाश भक्त, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, डॉ. डीपी गुप्ता, कंवल आहूजा, सतीश सेठ, महंत हरीश शास्त्री, स्वामी राघव दास शास्त्री, महंत रमन पूरी, बाई सार शरणानंद और बाबा रजनीश शाह ने नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर सेवा संघ के अध्यक्ष शिव शंकर पाहवा और महासचिव अशोक भारती ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा संघ की ओर से सामूहिक विवाह में कन्याओं को उपहार स्वरूप जेवरों सहित घर बसाने के लिए सामान भेंट किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें समाजसेवी डॉ. महेंद्र सिंह शाह, दर्शन लाल मनचंदा, मेला राम, हरजीत सिंह, पवन यादव, दुर्गा देवी और कृष्ण गोपाल बठला ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed