फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1428 applications received for 840 seats in Jat College

Kaithal News: जाट कॉलेज में 840 सीटों के लिए मिले 1428 आवेदन

Sun, 02 Jul 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
1428 applications received for 840 seats in Jat College
कैथल। जाट कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए अब तक 1428 आवेदन आ चुके हैं, जबकि महाविद्यालय में 840 सीटें हैं। ये जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भीम सिंह चहल ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार जाट कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने वालों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। उन्हाेंने कहा कि यूजी कोर्स के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी सात जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि इस बार यूजी कोर्स के दाखिले नई शिक्षा नीति के तहत होंगे। इससे युवाओं को अपना भविष्य उज्जवल बनाने में लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। नई शिक्षा नीति से बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ उनमें कौशल स्किल बढ़ेगी। छात्रा रूबल ने बताया कि जाट कॉलेज की छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करती है, यहां पर लड़कियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। जाट हाई स्कूल सोसाइटी प्रबंधक समिति होनहार बच्चों को ऊंचाइयों तक जाने में आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करती है। इस अवसर पर प्रो. सुखबीर सिंह, रेणुका, पूनम, विकास नैन, कुलबीर सिंह व मनोज गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन


15 कोर्सों के लिए अब तक आए 3600 आवेदन
कैथल। आरकेएसडी काॅलेज में जारी स्नातक प्रथम वर्ष की तीनों संकायों के विभिन्न 15 कोर्स की निर्धारित 2170 सीटों के लिए 3600 आवेदन प्राप्त हुए हैं। तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद आज आवेदन करने वालों की संख्या अंतिम समय तक 31 ही रही। अब तक प्राप्त आवेदनों का ब्योरा-
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सीटें आवेदन
बीए 560 2259

बीएससी लाइफ साइंस

एडिड 80 168

स्वपोषित 80 49

बीएससी फिजिकल साइंस

एडिड 140 300

स्वपोषित 120 121

बीकाॅम
एडिड 160 394

स्वपोषित 80 145

बीसीए स्वपोषित 70 312

बीबीए स्वपोषित 70 168

बी वोकेशनल स्वपोषित 30 19

कुल सीटें 1390



सांयकालिन सत्र सीटें आवेदन

बीए स्वपोषित 380 266

बीकाॅम स्वपोषित 220 101

बीकाॅम आनर्स् स्वपोषित 60 84

बीकाॅम टैक्स स्वपोषित 60 9

बीकाम इंश्योरेंस स्वपोषित 60 7

कुल सीटें 780 467
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed