{"_id":"5cdd9a33bdec22071e6d5afb","slug":"141558026803-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख के पहरे में ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख के पहरे में ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आरकेएसडी व आईजी कॉलेज मेें बनाए गए मतगणना केंद्रों का तीसरी आंख के माध्यम से 24 घंटे कड़ा पहरा दिया जा रहा है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्डिंग वाला सिस्टम अलग से लगाया गया है। साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा 24 घंटे ईवीएम की निगरानी की जा रही है। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने जिले के विभिन्न अधिकारियों के साथ दोनों मतगणना केंद्रों का दौरा किया।
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर ड्यूटी पर लगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों तथा चुनावी एजेंटों के लिए अलग रास्ते बनाए जाएंगे। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बीएसएफ और पुलिस फोर्स के जवान 24 घंटे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात हैं। मतगणना केंद्रों की थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। मतगणना के दिन एजेेंटों के मोबाइल फोन केंद्रों पर लाने पर प्रतिबंध होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना परिसरों पर समुचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। मतगणना के दिन आरकेएसडी कॉलेज के सायं कालीन ब्लॉक तथा आईजी पब्लिक स्कूल में मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस मीडिया सेंटर में इंटरनेट के साथ-साथ तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। मीडिया सेंटर के माध्यम से पल-पल की रिपोर्ट आम जन तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आरकेएसडी कॉलेज के हॉल, कलायत विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आरकेएसडी स्कूल के हाल, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आईजी कॉलेज के कॉमन कक्ष तथा गुहला विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना ऑडिटोरियम हॉल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रानुसार 14 टेबल लगाई जाएंगी। इसके साथ-साथ एक टेबल वीवीपैट की गणना हेतु लगाई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार संपूर्ण मतगणना का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर गुहला के उपमंडलाधीश महेंद्र पाल, उप पुलिस अधीक्षक कुलभूषण, तहसीलदार छोटू राम व जगदीश चंद्र, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, सुदेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम ने किया आरकेएसडी कॉलेज में बने मतगणना केंद्र का दौरा:
एसडीएम निशा कंबोज ने आरकेएसडी कॉलेज में बने मतगणना कें द्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मतगणना कें द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सुरक्षा बलों के अलावा मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है। जो 24 घंटे रिकॉर्डिंग वाले बैकअॅप की सुविधा से लैस हैं।