{"_id":"5ca10d81bdec2214161d60af","slug":"141554058625-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन न मिलने से सीवन में आईटीआई के निर्माण की कार्रवाई अधर में लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन न मिलने से सीवन में आईटीआई के निर्माण की कार्रवाई अधर में लटकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन न मिलने से सीवन में अधर में लटका आईटीआई निर्माण
लोक सेवा मंच द्वारा मांग पत्र देने के बाद उद्योग विभाग ने मांगी थी निर्माण के लिए जमीन
संगठन का आरोप, ग्राम पंचायत द्वारा जमीन नहीं देने से कार्रवाई ज्यों की त्यों
फोटो नंबर-13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जमीन न मिलने से सीवन में आईटीआई का निर्माण नहीं हो पाया। सीवन के सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से विकास कौशल व उद्योग विभाग मंत्री को मांग पत्र दिए जाने के बाद विभाग ने आईटीआई के निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिस पर इस मांग को पूरा करने की प्रक्रिया के तहत विभाग ने ग्राम पंचायत सीवन को आईटीआई के निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकिन जमीन न मिलने के कारण यह मांग अधर में ही लटक गई।
ग्राम पंचायत ने जमीन देने के लिए नहीं ली रुचि : लोक सेवा मंच के प्रधान ओपी मुटरेजा ने बताया कि वर्ष 2018 की फरवरी में सीवन में आईटीआई खोलने की मांग पर विकास कौशल व उद्योग विभाग मंत्री को पत्र दिया गया था। जिस पर विभाग ने आगामी कार्रवाई करते हुए जून 2018 में ग्राम पंचायत से जमीन मांगी थी। लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से जमीन होने के बारे विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। जिस कारण यह प्रोजेक्ट अधर में लटक गया। मुटरेजा ने बताया कि विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के अनुसार उनसे जमीन के बारे जानकारी मांगी गई थी। जिस पर संगठन ने विभाग द्वारा ग्राम पंचायत से जमीन मांगने के लिए आग्रह किया था। विभाग ने सीएम की अनुमति लेने से पहले ग्राम पंचायत से जमीन भी मांगी। लेकिन ग्राम पंचायत ने इस पूरे मामले में अपनी कोई रुचि नहीं दिखाई। यदि ग्राम पंचायत इसमें रुचि दिखाती तो सीवन के लोगों यह सौगात जरूर मिलती।
वहीं ग्राम पंचायत सीवन के सरपंच अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि वे कस्बा सीवन के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि कोई भी विकास कार्य सीवन में सरकार करवाना चाहती है तो उसके लिए वे सरकार का आभार जता उसका स्वागत करते हैं। लेकिन आईटीआई के निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत के पास विभाग की ओर से कोई भी ऐसा पत्र नहीं आया है जिसमें पंचायत से जमीन की मांग की गई हो।