फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रोमांचक क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन ने प्रेसिडेंट इलेवन को 43 रन से हराया

रोमांचक क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन ने प्रेसिडेंट इलेवन को 43 रन से हराया

Sun, 31 Mar 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोमांचक क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन ने प्रेसिडेंट इलेवन को 43 रन से हराया
रोमांचक क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन ने प्रेसिडेंट इलेवन को 43 रन से हराया
विज्ञापन

खेलों से बढ़ती है सदभावना-साकेत मंगल
फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के खैल मैदान में शनिवार को मीडिया इलेवन एवं प्रेसिडेंट इलेवन, आरकेएसडी कॉलेज के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। मैच का शुभारंभ आरकेएसडी पीजी कॉलेज प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट और महासचिव पंकज बंसल, आरवीएस के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, सायंकालीन सत्र के प्रधान नवनीत गोयल ने किया। उन्होंने दोनों टीमों को मैच कैप प्रदान करके अच्छा मैच दिखाने की शुभकामनाएं दी। प्रधान साकेत मंगल ने कहा कि खेलों से आपसी सदभावना बढ़ती है। साथ ही स्वास्थ्य बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

रोमाचंक मैच में मीडिया इलेवन ने 43 रन से शानदार जीत हासिल की। 20 ओवर के इस मैच में मीडिया इलेवन ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। मीडिया इलेवन की टीम 18 ओवर में 180 रन बनाए। मीडिया इलेवन के कप्तान जोगिंद्र ने सर्वाधिक 39 गेंदों में 62 रन का योगदान दिया जबकि नसीब ने 20 गेंदों पर 43 और विक्रम यादव ने 19 गेंदों पर 33 रन बनाए। प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से अनूप ने तीन विकेट, अजय पाल ने दो विकेट, प्रवीण और जयवीर ने दो-दो विकेट लिए। प्रेसिडेंट इलेवन की टीम 18वें ओवर में कुल 137 रन बनाकर आउट हो गई। प्रवीन ने 32 और अजय पाल ने 23 रनों का योगदान दिया। मीडिया इलेवन की ओर सुरेंद्र सन्नी ने 3 नायक और जोगेंद्र ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जोगिंद्र को मैन ऑफ दी मैच व श्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार प्राप्त हुआ। जबकि नसीब व प्रवीन को बैस्ट आल राउंडर एवं अनुप को श्रेष्ठ बॉलर से नवाजा गया। अंपायर की भूमिका भूपेंद्र बुरा एवं सुरेंद्र तंवर ने निभाई। मैच में डॉ. आरपी मॉन व नरेश गर्ग, राकेश मित्तल व छायाकार जसविंद्र जस्सी ने शानदार केमेंटरी की। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण प्रबंधक समिति ने की। अंत में प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed