फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिना कसूर के भी हमें गदार कहा-दिग्विजय

बिना कसूर के भी हमें गदार कहा-दिग्विजय

Sat, 01 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिना कसूर के भी हमें गदार कहा-दिग्विजय

विज्ञापन
बिना कसूर के भी हमें गद्दार कहा : दिग्विजय
फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्हें इनेलो पार्टी से बाहर एक सोची समझी साजिश के तहत निकाला गया। बिना कसूर के भी हम दोनों भाइयों को गद्दार तक कहा गया। दिग्विजय 9 दिसंबर को जींद में होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने के लिए झंडामल धर्मशाला में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

चौटाला ने कहा कि हम दोनों भाईयों से कभी कोई छोटी-मोटी गलती हुई भी होगी, लेकिन जिस अजय सिंह चौटाला ने 40 वर्ष तक पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा, उसको पार्टी से निकाल दिया गया। जब पार्टी का ग्राफ नीचे चला गया था और पार्टी लोकसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाई थी, तब अजय सिंह चौटाला ने सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके पार्टी में जान फूंकने का काम किया था। प्रदेश में अब बदलाव की लहर चल चुकी है और जनता सब कुछ समझती है, जिसका परिणाम है कि प्रदेश का खासकर युवा व हर वर्ग भाई दुष्यंत चौटाला के साथ जुड़ रहा है। हरियाणा में 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। प्रदेश का युवा दुष्यंत चौटाला में अपना भविष्य तलाश रहा है। चौटाला का रणदीप कौल व राजू ढुल पाई ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मक्खन सिंह, किसान सेल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाराम म्यौली, पूर्व हलका प्रधान रणदीप कौल, राजू ढुल पाई, हरपाल पहलवान फतेहपुर, अजमेर गोलन, कंवरजीत वालिया फतेहपुर, बल्ली पाई, राजेश राणा, विक्रम म्यौली, जसमेर बत्तान बरसाना, दर्पण मित्तल, रणधीर जडौला, जंगीर हजवाना, गुरजंट पोबाला, कृष्ण भाणा, सुरेश करोड़ा, संदीप करोड़ा, दर्शन करोड़ा, सुलतान बरसाना, कश्मीरा बरसना, तरसेम पाई, साहिल पूंडरी व विजेंद्र कौल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed