{"_id":"5bfd9099bdec224155405e9b","slug":"141543344281-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव 19-27-15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव 19-27-15
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे से अधिक स्ट्रीट लाइटें बुझी, ठीक करने के लिए नपा में नहीं है कर्मचारी
ठेके पर रखे गए कर्मचारियों से नहीं ठीक हो पाती स्ट्रीट लाइटें, सीवन रोड व ढांड रोड पर एक भी नहीं जलती लाइट लोगों को परेशानी
फोटो नंबर-26 व 27
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। शाम के समय अंधेरा जल्दी छा जाता है। लेकिन शहर में अभी भी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जिस पर नपा का कोई ध्यान नहीं है। जिससे शहरवासियों व राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसा केवल इसलिए है कि नगर परिषद में लाइटों की मेंटेनेंस के लिए कोई भी रेगुलर कर्मचारी नहीं है। कुछ महीनों पहले चेयरपर्सन ने ठेके पर लाइटों की मेंटेनेंस के लिए दो कर्मचारियों को रखा था। लेकिन वे भी रूटीन में इन्हें ठीक नहीं करवा पा रहे हैं।
ढांड, चीका व अंबाला रोड पर बंद है लाइटें : शहरवासी पुनीत, वीरेंद्र, अमित, राजन सहित कई लोगों ने बताया कि मुख्य रुप से ढांड, चीका व अंबाला रोड पर स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह से बंद है। जिसे ठीक करवाने की कोई जहमत तक नहीं उठाई जा रही है। यदि इसे ठीक करवा दिया जाए तो राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। ढांड रोड पर रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि ढांड रोड पर किसान भवन के पास डिवाइडर खत्म होने तक तो सभी लाइटें रेगुलर जलती हैं। लेकिन इससे दो किलोमीटर आगे भी स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। जो लगने के बाद एक बार भी नहीं जली है। जिससे रात के समय राहगीरों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है।
नपा की चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में लाइटें सुचारू रूप से जल रही हैं। जिन क्षेत्रों में लाइटें न जलने की समस्या है। वहां कोई तकनीकी समस्या हो सकती है। इसे चेक करवा जल्द ठीक करवाया जाएगा।