{"_id":"5be48055bdec2269827d5270","slug":"141541701717-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संघ ने दिया शुगर मिल के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संघ ने दिया शुगर मिल के बाहर धरना
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल के बाहर धरने पर बैठे गन्ना किसान, चिप घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग
- मिल के धर्मकांटे में चिप लगाकर तौल में गोलमाल करने का मामला
फोटो संख्या-18 व 19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल में चिप घोटाले के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने वीरवार को मिल परिसर के बाहर करनाल रोड पर धरना दिया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। डीएसपी तरुण सैनी को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं किसी अन्य काम से मिल में पहुंचे डीसी धर्मवीर सिंह के सामने भी किसानों ने रोष प्रकट किया। कहा कि मिल के अधिकारी किसानों की कोई बात नहीं सुनते।
धरने की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष सतबीर कुमार ग्योंग व मंच का संचालन गुल्तान सिंह नैन ने किया। जिलाध्यक्ष के सामने किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा। किसानों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से कैथल गन्ना प्रशासन सहकारी चीनी मिल को लूटने में लगा है। सहकारी चीनी मिल किसानों का संसाधन है। इसे बचाना है। किसानों ने कहा कि चीनी मिल में अंदर धर्मकांटे पर चिप द्वारा घोटाला किया जा रहा है। चीनी मिल के सभी उत्पादनों का तोल मिल के अंदर कांटे से होता है। मिल प्रशासन के उच्च अधिकारियों की मिली भगत से कांटे में चिप लगाई गई। जिसमें व्यापारियों को लाभ दिया गया और चीनी मिल को घाटा पहुंचाया गया। जब चिप घोटाले की बात उजागर हुई तो आनन फानन में औपचारिकता के तौर पर बेनामी एफआईआर 28 अक्तूबर को दर्ज करवाई। कांटे से कैमरा भी हटवा दिया गया। यह घटना किसानों के मिल के लिए बहुत बड़ी घटना है। किसानों ने बताया कि भारतीय किसान संघ का एक शिष्टमंडल डीसी से मिला था। चीनी मिल के चेयरमैन होने के नाते समीक्षा क्यों नहीं करते? पिछले सीजन में 15 मार्च को रिपेयर के नाम पर 20 दिनों में 6 करोड़ 13 लाख रुपये फर्जी तरीके से खर्च करने का ज्ञापन भी डीसी को दिया था। यहां कई अधिकारियों की नीयत खराब है। पहले भी संगठन ने आरटीआई लगाई थी। लेकिन सही जानकारी नहीं दी गई। भारतीय किसान संघ समाज को बताना चाहता है कि किसान समाज के साथ कैसा व्यवहार प्रशासन व सरकार कर रही है। भारतीय किसान संघ ने कहा कि अगर चिप घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तो संघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
डीसी से कहा- नहीं सुनते अधिकारी : पेराई सत्र को लेकर मिल में पहुंचे डीसी धर्मवीर सिंह से मिलने के लिए किसान कार्यालय में पहुंचे। जहां किसानों ने मिल में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी दी। साथ ही डीसी को सीधा कह दिया कि यहां अधिकारी उनकी कोई बात नहीं सुनते। डीसी ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
13 नवंबर से शुरू होगा पेराई सत्र : डीसी
सत्र शुरुआत से पहले की ब्वॉयलर पूजा
फोटो संख्या-16
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने मिल कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे मेहनत व लगन से कार्य करें ताकि आगामी पेराई सत्र 2018-19 के दौरान मिल अपनी क्षमता से अधिक पेराई कर सके। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर से शुरू होने वाले वर्तमान पेराई सत्र से पूर्व चीनी मिल की मशीनरी की पूरी तरह जांच करें ताकि सत्र के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष एवं डीसी चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व ब्वॉयलर पूजन के पश्चात मिल कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान हवन में पूर्ण आहुति अर्पित की। धर्मवीर सिंह ने कहा कि मिल कर्मचारी मेहनत व ईमानदारी से कार्य करें ताकि मिल के घाटे को कम किया जा सके।
मिल के प्रबंध निदेशक कंवर सिंह ने कहा कि मिल के पेराई सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा 11 नवंबर को पूरी मिल का ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य करें ताकि मिल उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य की सभी मिलों में उच्च स्थान प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एए सिद्दिकी, कैलाश चंद्र, कमलकांत तिवारी, रामपाल सिंह, दिवान सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, एएच जुबैरी आदि उपस्थित थे।