{"_id":"5b6743d04f1c1b827d8b6d78","slug":"141533494224-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में उद्योगों में 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ेगी इनेलो-दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में उद्योगों में 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ेगी इनेलो-दुष्यंत चौटाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उद्योगों में 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ेगा इनेलो
इनसो के 16वें स्थापना दिवस में किया युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने ऐलान
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, हरियाणा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला, यूपी से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव व संजय लाठर ने भी किया स्थापना दिवस समारोह को संबोधित
अप्रत्यक्ष चुनाव मंजूर नहीं, प्रत्यक्ष चुनावों के लिए छात्र आंदोलन का ऐलान किया दिग्विजय चौटाला ने
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में निजी उद्योगों में 50 प्रतिशत आरक्षण नीति लागू न करने पर आंदोलन किया जाएगा। आसपड़ोस के राज्यों में यह नियम लागू है तो हरियाणा में क्यों नहीं? जबकि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वायदा किया था। इसीलिए वे हरियाणा के हकों के लिए यह लड़ाई लड़ेंगे। हरियाणा प्रदेश के युवाओं ने प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाने की ठानी है। युवाओं के रास्ते में जो भी रुकावटें आएंगी, उन्हें न केवल हटाऊंगा बल्कि राजनीति में आगे ले जाने का रास्ता भी प्रशस्त करूंगा।
सांसद रविवार को कैथल की नई अनाज मंडी में इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के 16वें स्थापना दिवस पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला के संयोजन में आयोजित छात्र अधिकार दिवस रैली को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर युवा पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लें, सत्ता में आने पर आपकी भागीदारी की जिम्मेदारी उनकी है।
विज्ञापन
युवाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर आयोजित युवा-छात्र अधिकार रैली में रिकार्डतोड़ भीड़ उमड़ी। इनसो के इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो के सभी विधायक व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी भी आए। वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के भतीजे एवं सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा के पूर्व एमएलसी संजय लाठर, कर्ण सिंह चौटाला, इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यहां जुटी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि युवा और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश के युवाओं में विरोध है। उन्होंने कहा कि वे अप्रत्यक्ष छात्र संघ के चुनाव का विधानसभा में विरोध करेंगे। प्रदेश व केंद्र में भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को पांच बातों का प्रचार करने के लिए कहा। इसमें 2500 रुपये बुढ़ापा पेंशन, 15 हजार बेरोजगारी भत्ता, गरीब की बेटी की शादी में पांच लाख रुपये कन्यादान सहित पांच वायदों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में ओमप्रकाश चौटाला व उनके बेटे जेल में हैं, उनके पिता भी बिहार में साजिश के चलते जेल में हैं। लेकिन उनके पिता ने भाजपा के आगे घुटने टेकने के बजाय जेल जाना मुनासिब समझा। इसीलिए समाजवादी परिवार को देश में मजबूत करके भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का काम किया जाएगा।
यूपी में सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी भाजपा पर को जुमलेबाजी की सरकार करार देते हुए कहा कि देश में छात्र राजनीति से ही बड़े नेता हुए हैं। इसीलिए हरियाणा की सरकार को इनसो के संघर्ष के आगे छात्र चुनाव करवाने होंगे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने छात्र संघ के अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि इनसो को शिक्षण संस्थाओं में अप्रत्यक्ष चुनाव कतई मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में छात्र संघ के चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर प्रत्यक्ष चुनाव होने चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी जनसभा को संबोधित किया।
फोटो संख्या-29 व 30