{"_id":"5af1ec384f1c1b6d098b891a","slug":"141525804088-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व पेयजल की समस्या पर पोलड़ के ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व पेयजल की समस्या पर पोलड़ के ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Tue, 08 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली व पेयजल की समस्या पर पोलड़ के ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव पोलड़ में बिजली और पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने लगभग 20 मिनट जाम लगाया जब वहां कोई अधिकारी नही पहुंचा तो ग्रामीणों ने राहगीरों की समस्या को देखते हुए जाम खोल दिया ताकि हरियाणा में अलर्ट होने के कारण किसी को परेशानी न हो। ग्रामीण राजबाला, मेघा, कमला, गजना देवी, काजल, निशा, ममता, नीबो, प्रवीण, रमेश, मीनू ने बताया कि गांव में सोमवार रात से बिजली नहीं है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से तो उन्होंने किसी तरह रात निकाल ली लेकिन मंगलवार को भी जब दिन भर बिजली नहीं आई तो उनके लिए पेयजल समस्या पैदा हो गई और वह पानी की एक एक बूंद के लिए तरस गए। इस संबंध में वह बिजली विभाग के आला अधिकारियों से भी मिले लेकिन उन्हें कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला और उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा। जाम के दौरान जब कोई अधिकारी नही आया तो उन्होंने राहगीरों की समस्या को समझा तो जाम खोल दिया ताकि किसी राहगीर को परेशानी न हो। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन और विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।