फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रविवार को चढना था घोड़ी पर...डीजे के जश्र में चल गई गोली

रविवार को चढना था घोड़ी पर...डीजे के जश्र में चल गई गोली

Sun, 31 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
रविवार को चढना था घोड़ी पर...डीजे के जश्र में चल गई गोली
रविवार को चढना था घोड़ी पर...डीजे के जश्र में चल गई गोली
विज्ञापन

दुल्हे की मौत, दो सगे भाई गंभीर रुप से घायल
गुहला के वार्ड नंबर 11 में हुआ हादसा
पुलिस जांच में जुटी
स्विटजरलेंड से आया था दुल्हा विवाह करने के लिए, पिपली में था जश्र का कार्यक्रम
फोटो संख्या-1 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गुहला स्थित वार्ड नंबर 11 में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब घर के आंगन में चल रहे विवाह समारोह में लेडिज संगीत के कार्यक्रम के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली दूल्हे को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी परिजन द्वारा खुशी के इस मौके पर की जा रही फायरिंग में दो सगे भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्ळें पीजीआई चंडीगढ़ व राजेंद्रा अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुहला वासी जगदीश सिंह वोहरा के सबसे छोटे बेटे विक्रम वोहरा की रविवार 31 दिसंबर की शादी होनी निश्चित हुई थी। इसी को लेकर शनिवार को घर पर लेडीज संगीत व जागो निकालने का कार्यक्रम चल रहा था। रात लगभग दस बजे जब महिलाएं नाच गाने का कार्यक्रम समाप्त कर घर के अंदर चली गई तो दूल्हा विक्रम वोहरा व उसके दोस्त डीजे पर नाच रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान किसी ने बंदूक से हवाई फायर करने का प्रयास किया। इस फायरिंग के दौरान गोली नहीं चली और कारतूस बंदूक की नाली में फंस कर रह गया। बताया जाता है कि उस व्यक्ति ने बंदूक को नीचे कर उसे खोलने को प्रयास किया तो उसमें से अचानक गोली चल गई और वह सामने नाच रहे दूल्हे विक्रम वोहरा को जा लगी। बताया जाता है कि यह गोली इसी कार्यक्रम में शामिल होने आए दूल्हे के दोस्त गुहला के ही दो सगे भाई विक्रमजीत सिंह वडै़च व नवतेज सिंह वडै़च को भी लगी। तीनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत पटियाला ले जाया गया। दूल्हे विक्रम वोहरा को कोलंबिया अस्पताल पटियाला में ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल हुए बड़े भाई विक्रमजीत सिंह वडै़च को राजेंद्र अस्पताल पटियाला व छोटे भाई नवतेज सिंह वडै़च को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि मृतक विक्रम वोहरा स्विटजरलैंड में सेटल था और शादी करवाने स्वदेश आया था। मृतक विक्रम वोहरा का रिश्ता पंजाब के बाबा बटाला में हुआ था। दोनों परिवारों ने आपसी सहमती से शादी का कार्यक्रम जीटी रोड पर पिपली के पास एक मैरिज पैलेस में रविवार की रात का रखा था, लेकिन शनिवार की रात को हुई गोली चलने की इस घटना ने दोनों परिवारों की खुशियों को गम में तबदील कर दिया है। इस घटना से पूरे गुहला क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

इस संबंध में गुहला थाना प्रभारी सत प्रकाश ने बताया वे घायलों के बयान दर्ज करने के लिए पटियाला हैं। एक पुलिस कर्मी चंडीगढ़ हैं लेकिन अभी तक बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शाम तक मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed