फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आइए अपने शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए योगदान दें

आइए अपने शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए योगदान दें

Thu, 21 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
आइए अपने शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए योगदान दें
‘आइए अपने शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए योगदान दें’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले साल पूरे देश के स्वच्छ शहरों में हमारा शहर 288वें नंबर पर था। इस बार फिर जनवरी माह में यह सर्वे होने जा रहा है। इसके लिए अमर उजाला द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनभागीदारी से अपने शहर की स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने का प्रयास रहेगा। आप भी अमर उजाला तक अपनी बात पहुंचा कर स्वच्छता के इस यज्ञ में आहूति दे सकते हैं। क्योंकि जनभागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा।
डीसी सुनीता वर्मा का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए वैसे तो शौचालय रखे जाने सहित कई योजनाएं लागू की हैं। लेकिन अब नई योजना स्वच्छ मैप तो काफी कारगर है। इस योजना में नागरिक शहर में गंदगी को देखकर एप्प पर अपलोड करें। इस फोटो के माध्यम से संबंधित सुपरवाईजर को पता चल जाएगा कि गंदगी कहां पर है। उसे निश्चित समय अवधि में इसे उठवाना पड़ेगा। इसी प्रकार से सडक़ों व गलियों के गड़्डों को भरने के लिए हरपथ एप्प का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

खाली प्लाटों में कूड़ा न डाले लोग:-शहरवासी वीरभान कौशिक ने कहा कि नगर परिषद की ओर से डोर टू डोर अभियान के तहत घरों से कूड़ा उठाने का कार्य किया जाता है। इस दौरान कुछ लोग घरों के आस पास स्थित खाली प्लाटों में कूड़े को डाल देते है। जिससे भयानक बिमारियों को फैलने का भय बना रहता है। यदि लोग स्वच्छता अभियान में सहयोग करके ऐसा न करें तो यह स्वच्छता के लिए एक बेहतर कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी निष्ठा से करें कार्य:-शहरवासी अशोक अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत कई एंड्रायड एप भी जारी किए है। इस एप पर सीधा प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों की सफाई संबधी समस्या पहुंच जाती है। लेकिन कई बार कुछ कर्मचारी इस पर निष्ठा से कार्य नहीं करते जिससे आम जनता की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। इस पर अधिकारियों को ठोस हिदायत दी जानी चाहिए।

सीवरेज की सफाई पर भी दें ध्यान:-शहरवासी श्रवण ने कहा कि सफाई को दुरुस्त रखने के लिए न केवल गंदगी का उठान होना जरुरी है। बल्कि इसके साथ साथ शहर में स्थित सीवरेज व्यवस्था को अच्छे ढंग से ठीक करने और उसकी साफ सफाई करना भी आवश्यक है। यदि लगातर सीवरेज की सफाई हो तो अधिक गंदगी नहीं रहेगी। स्वच्छता का लें संकल्प:-शहरवासी वेद प्रकाश ने बताया कि सरकार स्वच्छता को लेकर अपनी ओर से अच्छे कदम उठा रही है। इसके लिए आम जनता का सहयोग अति आवश्यक है। इसलिए हमें खुद ही स्वच्छता का संकल्प से सफाई को लेकर धरातल पर कार्य करना होगा। तभी देश के प्रधानमंत्री का भारत को स्वच्छ बनाने का सपना साकार हो सकेगा।


सरकार का स्वच्छता मिशन लोगों के सहयोग के बिना है अधूरा, इसमें बढ़ाए अपनी भागेदारी
स्वच्छ मैप सहित गड्डा भरने के लिए हरपथ योजनाओं का लाभ उठाएं
अमर उजाला अभियान
फोटो नंबर-21 से 24, 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed