फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एसडीएम ने किया अनाज मंडी का दौरा

एसडीएम ने किया अनाज मंडी का दौरा

Thu, 14 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया अनाज मंडी का दौरा
अनाज मंडी में मिली बदइंतजामी, टाल-मटोल करते नजर आए कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बुधवार को नई अनाज मंडी और विस्तार अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान की खरीद कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मजदूरों, आढ़तियों की कई शिकायतों पर मार्केट कमेटी अधिकारी टाल-मटोल करते दिखाई दिए। एसडीएम ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
एसडीएम कमलप्रीत कौर मार्केट कमेटी सचिव, अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बुधवार सुबह कमेटी कार्यालय से निकलीं और मंडी में की जा रही धान की खरीद कार्यों की जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया। एसडीएम ने मंडी में बने सुलभ शौचालय की जानकारी हासिल की, जिस पर अभी पेंट किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम ने मंडी में फैले कूड़े-कचरे को हटाने के निर्देश जारी किए। इसी बीच मुनीम कृष्ण कुमार ने नलका खराब होने की बात कही। जिस पर सचिव से जवाब मांगा तो उन्होंने बताया कि 12 में से 10 चल रहे हैं। 6 वाटर कूलर वर्किंग में है, 2 नलके पूरी तरह से खराब हैं। लोगों ने कहा कि इस एरिया में तो एक भी नहीं है। इस पर एसडीएम ने नलके को ठीक करवाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्वयं अगला नलका व वाटर कूलर चलाकर देखा। इसके बाद मौके पर मौजूद आढ़तियों व मजदूरों ने बात कर समस्याएं बताने को कहा। जैसे ही कोई भी व्यक्ति एसडीएम को समस्या बताता, उसी समय मार्केट कमेटी सचिव टोका-टांकी करने लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस रिन्यू नहीं हो रहे तो तो क्या दो नंबर में करेंगे खरीद
यहां आढ़तियों ने सवाल किया कि अभी तक लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए हैं। खरीद सिर पर है, बिना लाइसेंस के क्या वे 2 नंबर में खरीद करेंगे? इसी बीच सचिव बोले की इस संबंध में मुख्यालय में होने वाली बैठक स्थगित हो गई तो उनका क्या कसूर है। इसके बाद एसडीएम ने कहा कि खरीद शुरू होने से पहले उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
लोगों ने कहा-वाटर कूलर व लाइटें खराब हैं, सचिव बोले मंडी से बाहर का मामला
इसी बीच आढ़ती पवन कुमार ने कहा कि यहां मंडी के प्रवेश द्वार के बाहर वाटर कूलर खराब है, लाइटें नहीं हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है। सड़क खराब है। जिस पर एक बार तो मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि यह हमारे एरिया से बाहर का मामला है। इसी बीच किसी ने बताया कि वाटर कूलर मार्केटिंग बोर्ड ने लगाया है। जिस पर सचिव से पूछा गया कि जब आपकी जगह ही नहीं है तो लगाया क्यों? तो इस पर सचिव के पास कोई जवाब नहीं था। इस दरम्यान आढ़ती हैप्पी ने कहा कि मंडी के बाहर का नाला पूरी तरह से बंद है।
मंडी के बाहर धान डाला तो काटे जाएंगे चालान
लोगों ने शिकायत की कि मंडी में बाहर धान डाला जाता है। यहां उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती। इस पर मार्केट कमेटी के सचिव ने कहा कि इस बार तीसरी मंडी तैयार है। यदि किसी ने मंडी से बाहर धान डलवाया तो उसका चालान किया जाएगा। बाहर किसी को भी माल डालने नहीं दिया जाएगा। इस दरम्यान मजदूर यूनियन के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि मंडी में मजदूरों के लिए कोई सुविधा नहीं हैं। मार्केट कमेटी कार्यालय के पीछे 300 गज जगह विश्रामगृह के लिए है, लेकिन आज तक उसे बनाया नहीं जा रहा। इससे एसडीएम ने इस समस्या के समाधान के आदेश दिए।
1 अक्तूबर तक कर ली जाएंगी सारी तैयारियां
एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि एक अक्तूबर तक मंडी में तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बुधवार को कैथल व ढांड अनाज मंडी का दौरा किया गया है। जहां आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली है। मंडी में सफाई, पानी व पानी निकासी के नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ-साथ मंडी में लगाए गए वाटर कूलर तथा बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी धान को सूखाकर ही मंडी में लेकर आएं।

एसडीएम ने किया ढांड मंडी का दौरा
ढांड। ढांड मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन मार्केट कमेटी मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर अभी तक गहरी नींद से सोई हुई है। इस बात का खुलासा बुधवार को तब हुआ जब एसडीएम कैथल कमलप्रीत कौर ने तीनों मंडियों का दौरा किया। दौरे के दौरान एसडीएम को मंडियों में काफी खामियां नजर आईं। विस्तार नई अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए शेड के नीचे सीमेंट से लदे बड़े-बड़े ट्रालों का कब्जा है और कम्बाइन मशीनों के लिए वर्कशाप खुली हुई है। जिसको देखकर एसडीएम ने कमेटी सचिव को लताड़ लगाई और 4 दिनों के अंदर मंडियों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करना, सफाई व्यवस्था, रोशनी के लिए बिजली का प्रबंध करने, मंडी से ट्राले व कम्बाइन हटवाने, मंडी के टूटे हुए मेन गेट ठीक कराने के आदेश दिए। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ढांड को 4 दिनों बाद मंडी के सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर निरीक्षण कर कार्यालय में रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed