फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रैली शुरू होने से पहले ही मंच पर भिड़े तंवर समर्थक

रैली शुरू होने से पहले ही मंच पर भिड़े तंवर समर्थक

Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
रैली शुरू होने से पहले ही मंच पर भिड़े तंवर समर्थक
रैली शुरू होने से पहले ही मंच पर भिडे़ समर्थक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में आयोजित हरियाणा बचाओ रैली में कांग्रेस की गुटबाजी सीधे तौर पर देखने को मिली। रैली से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला बिलकुल अलग रहे। रैली में सुरजेवाला के न तो समर्थक दिखे न ही आयोजन स्थल पर उनका कोई बैनर नजर आया। इसके अलावा रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के पहुंचने से पहले ही कांग्रेस समर्थक मंच पर बैठने को लेकर भिड़ गए।
नई अनाज मंडी में कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा बचाओ रैली आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मुख्यातिथि के रूप में और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। अशोक तंवर ने कहा कि बेटियों को बचाने का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज बेटे को बचाने में लगी हुई है। छेड़छाड़ के मामले में सरकार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को बचाने का प्रयास कर रही है। जिसे लेकर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस प्रकरण के विरोध में 10 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस रैली का आयोजन जसवीर सिंह गुर्जर, एसकेएस पूर्व प्रधान रमेश हरित, सौरव शौरेवाला, कर्मचंद हगोयल, रामेश्वर ड्योखेड़ी, महिला विंग कांग्रेस प्रधान संतरो प्यौदा द्वारा किया गया था। यहां रैली में डा. अशोक तंवर के साथ पूर्व मंत्री अजय यादव, एसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य सरदार चूहड़ सिंह, बिल्लू कादयान भी पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 9 अगस्त का दिन है। इसी दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था और आज से ही कांग्रेस ने वर्ष 2019 में कांग्रेस युक्त, मनोहर मुक्त व भाजपा देश मुक्त अभियान का शंखनाद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गुंडों की सरकार बन चुकी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर चुके हैं, पुतले जला चुके हैं, लेकिन इन भाजपाइयों को शर्म नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने बिहार में जो खेल खेला गरीब का मत लेकर गरीब को ही मारा। आज किसान कर्जे में डूब चुका है। अगर मोदी यूपी के किसानों का कर्जा माफ कर सकते हैं तो हरियाणा में क्यों नहीं। महंगाई ने जनता की कमर को बुरी तरह से तोड़ा है। हर सप्ताह गैस सिलेंडर के दामों में 15 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मोदी सरकार नेे हर प्रक्रिया में आधार कार्ड को अनिवार्य किया है। अगर सही में भ्रष्टाचार का खात्मा करना है तो इस सरकार को ईवीएम मशीन में भी आधार कार्ड को अनिवार्य करना चाहिए। जिससे ईवीएम में हो रही गड़बड़ी पर रोक लग सके।

आस में भिड़े तंवर समर्थक : अनाज मंडी में हरियाणा बचाओ रैली में तंवर समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद मंच पर बोलने को लेकर हुआ। हालांकि बाद में मंच पर बैठे सीनियर नेताओं ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कर दिया। इस विवाद के चलते सात से आठ मिनट तक रैली में अव्यवस्था फैल गई। दोपहर को कलायत के कांग्रेसी नेता जसविंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मंच पर पहुंच गए। इसके बाद जब वे कार्यकर्ताओं को पंडाल में जाने के लिए कहने लगे तो एक कार्यकर्ता ने उनसे माइक छीन लिया। यह देख जसविंद्र के समर्थक भड़क गए और माइक छीनने वाले से उलझ पड़े। करीब पांच मिनट तक दोनों में जमकर बहस हुई। आपसी फूट के चलते भीड़ उठकर जाने लगी तो गायक को गीत प्रस्तुत करना पड़ा।

सुरजेवाला गुट ने किया किनारा : अशोक तंवर के समर्थकों द्वारा आयोजित हरियाणा बचाओ रैली में सुरजेवाला गुट के नेताओं ने किनारा कर लिया। पत्रकारों द्वारा पार्टी में गुटबाजी पर पूछे गए सवाल पर तंवर ने कहा कि आपसी मतभेद तो एक घर में होते ही हैं। लेकिन यह नहीं माना जा सकता कि उस घर में हमेशा झगड़ा रहेगा। हर परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी एकजुट खड़ी है। इसी एकजुटता पर कांग्रेस 2019 के मिशन को कामयाब बनाकर भारी सीटों से जीत हासिल करेगी।


रैली में यह रहे मौजूद : इस मौके पर ईश्वरचंद तंवर, सुरेंद्र दलाल, अमराव सिंह अध्यक्ष ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन कौंसिल, सौरव छोरेवाला, जसवीर गुर्जर, पुष्पेंद्र लाटका, चेयरमैन व्यापार सैल दयाल सिरोही, रमेश हरीत, रामेश्वर सिरोही, करमचंद गोयल, संतरो देवी, सौरभ चौधरी, देवीराम कसान, दिनेश गर्ग, अतर सिंह मलिक, विमल नंबरदार, राकेश नलवा, सुरेश सिंहमार, बलराज सरोहा, विजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed