फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मनरेगा मजदूरी की राशि न मिलने पर मजदूरों में रोष

मनरेगा मजदूरी की राशि न मिलने पर मजदूरों में रोष

Wed, 03 Apr 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरी की राशि न मिलने पर मजदूरों में रोष
मनरेगा मजदूरी की राशि न मिलने से रोष
विज्ञापन

कलायत। गांव बालू के मनरेगा मजदूरों में किए काम की मजदूरी न मिलने पर रोष व्याप्त है। एसडीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में गांव बालू की बिढ़ान पट्टी निवासी जगपाल, भतेरी, दलबीर, सुनीता, ओमप्रकाश, जीतो, किताबों व अन्य मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्होंने जनवरी माह में मनरेगा स्कीम के तहत 15 दिन तक काम किया था। परंतु उन्हें आज तक इसकी मजदूरी नहीं दी गई है। इस बारे जब पंचायत आफिस में संपर्क किया जाता है तो टाल मटोल कर उत्तर दिया जाता है। उन्होंने संबधित कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। जगपाल व जीतो ने आरोप लगाया कि मनरेगा में गांव के मजदूरों को कार्य मिलता ही नहीं। रोजगार न मिलने पर उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। बच्चों के स्कूल में दाखिल करवाना है पर उनके घरों में तो खाना लाने के पैसे भी नही हैं। जो कार्य किया गया उसकी पेमेंट करीब दो मास से उन्हें मिली ही नहीं। मजदूरों ने सरकार से मांग की है कि गांवों में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवाया जाए, उनके द्वारा किए कार्य का पैसा उनके खाते में डलवाया जाए। सोमवार को भी गांव चौशाला के मनरेगा मजदूरों ने रोजगार को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed