फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5 शहरों की जीती सरदारी, अब 2019 की तैयारी

5 शहरों की जीती सरदारी, अब 2019 की तैयारी

Sat, 05 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
5 शहरों की जीती सरदारी, अब 2019 की तैयारी
5 शहरों की जीती सरदारी, अब 2019 की तैयारी
विज्ञापन

फोटो नंबर-40
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा मंडल पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक ली। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा विस्तारक सुखवीर ईश्हाक ने की। बाजीगर ने कहा कि 2019 मे होने वाले चुनावों मे भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और एक बार फिर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत तरक्की की नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है और अबकी बार नि:संदेह पार्टी को पहले से दोगुनी वोट से जीत प्राप्त होगी। चुनाव को लेकर पार्टी ने कमर कस ली है और सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

विधायक ने रेहड़ी दुकानदारो को उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
गुहला-चीका। चीका मे सड़क के आस-पास से हटाए गए अतिक्रमण को लेकर रेहड़ी दुकानदारों को काफी समस्या का सामना करना पडा। समस्या को लेकर सभी रेहडी दुकानदार हलका गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास स्थान पर पहुँचे। विधायक ने उनकी समस्या को सुना और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी से बात कर उनसे इस विषय की पूरी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सभी रेहडी दुकानदारों के रेहडी लाइसैंस बनवा, इनके लिए एक नई व्यवस्था बनवाई जाएगी और निकट भविष्य मे इनके लिए एक अलग मार्किट तैयार करवाई जाएगी ताकि दुकानदारों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed