फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कैथल हल्के के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये की घोषणाएं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कैथल हल्के के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये की घोषणाएं

Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कैथल हल्के के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये की घोषणाएं
कैथल हलके के विकास के लिए सीएम ने 450 करोड़ की घोषणाएं की
विज्ञापन

- जींद रोड रेलवे पुल के निकट से नए बस अड्डे के निकट स्थित रेलवे फाटक से आगे तक रेलवे लाइन को ऊपर उठाकर बनाया जाएगा 300 करोड़ से एलिवेटेड पुल
- शहर में 18 करोड़ से सीवरेज व पानी की निकासी के लिए प्रोजेक्ट की घोषणा
- पुरानी 95 करोड़ की घोषणाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल हलके के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये से अधिक की घोषणाएं कीं। जिसमें 300 करोड़ रुपये की लागत से जींद रोड स्थित रेलवे पुल के निकट से लेकर नए बस अड्डे के निकट स्थित रेलवे फाटक से आगे तक रेलवे लाइन को ही ऊपर उठाने के लिए एलिवेटेड रेलवे लाइन बनाने पर खर्च होंगे। साथ ही शहर में सीवरेज पर 18 करोड़ व पानी की निकासी के लिए भी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। रोड शो के बाद निरवानिया बिल्डिंग में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि रोहतक की तर्ज पर कैथल शहर में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। इससे पूर्व 95 करोड़ रुपये से अधिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया है। देवीगढ़ रोड, करनाल रोड व बाईपास पर स्थित तीन फाटकों पर जाम से मुक्ति के लिए एलिवेटेड पुल बनेगा। सीएम ने कहा कि अब तक क्योड़क में 48 करोड़ के काम हो चुके हैं और 80 करोड़ के काम जारी हैं।

ये की नई घोषणाएं :
छौत-कैथल सड़क को चौड़ा करने, नई विस्तारक अनाज मंडी में शेड व किसानों के विश्राम गृह पर 6 करोड़ रुपये, खनौरी माइनर पर 4.75 करोड़, भानपुरा सब माइनर, कुलतारण माइनर का पुन: निर्माण, खनौरी बाईपास सड़क की मरम्मत करने, शहर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, वार्ड नंबर 15 में सबमर्सिबल लगाने, शहर में पार्किंग की सुविधा बढ़ाते हुए भाई उदय सिंह किला परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने, सूरज कुंड पर महिला घाट शौचालय का निर्माण करने, विश्वकर्मा धर्मशाला, प्रजापति सभा धर्मशाला, गुरु रविदास सेवा समिति व सर्व ब्राह्मण सभा को धर्मशालाओं में 11-11 लाख रुपये देने, कैथल के शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10-10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पुरानी घोषणाओं का उद्घाटन किया :
पुरानी घोषणाओं में पीडब्ल्यूडी विभाग विश्रामगृह में 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इनमें 13 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से पूर्ण की गई गुहला-चीका में सिंचाई विभाग द्वारा 4 करोड़ 30 लाख रुपये से मारकंडा नदी पर गुहला अस्पताल तक स्लैब का निर्माण, बिजली विभाग द्वारा 3-3 करोड़ रुपये की लागत से सौंगल व जड़ौला गांवों में स्थापित किए गए 33 केवी के नए सब स्टेशन तथा कैथल शहर के शक्ति नगर में 3 करोड़ 64 लाख रुपये की धनराशि से नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास किया :
शिलान्यास में क्योड़क गांव में 8 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से कोटि-कूट तीर्थ व साथ लगते सरोवर का जीर्णोद्धार, 7 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि से लाला लाजपत राय पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र, हाबड़ी गांव में नहर से डेरा बूटा सिंह तक एक करोड़ 2 लाख रुपये की राशि से बनने वाली पक्की सड़क, पाई गांव में एक करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से रिंग बांध गामड़ी से पूंडरी ड्रेन तक प्रस्तावित पक्की सड़क व पुराना बस स्टैंड परिसर में 38 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सिटी स्क्वेयर एवं बैंक स्क्वेयर, कैथल शहर में 18 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि से अमृत योजना के तहत नियमित हुई कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था व नागरिक सेवाओं में वृद्धि के कार्य, कैथल शहर में 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed