{"_id":"5b6c8f6c4f1c1b6f668b86c3","slug":"131533841260-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में भाग ले रहे बच्चे पानी की कमी से बेहोश होकर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में भाग ले रहे बच्चे पानी की कमी से बेहोश होकर गिरे
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तो पूरे जोर-शोर से की जा रही हैं। इतने जोर-शोर से कि जिला प्रशासन रिहर्सल के समय बच्चों के लिए पानी तक का प्रबंध नहीं कर पा रहा है। पानी की कमी से पिछले दो दिनों से परेड में बच्चे बेहोश होकर गिर रहे हैं। लेकिन किसी भी आला अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं हैं। बुधवार को 4 बच्चे बेहोश होकर गिरे थे तो वीरवार की सुबह फिर पानी की कमी में 6 बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। इन बच्चों में राहुल, अनीश, नितिन, तान्या सहित दो अन्य बच्चे गिर पड़े। उन्हें मौके पर मौजूद रेडक्रॉस की प्राथमिक चिकित्सा टीम ने संभाला। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस तो दूर की बात, बच्चों के लिए पानी कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पहुंचा। बच्चे जैसे-तैसे रिहर्सल पूरी कर रहे हैं।
अंबाला रोड बाईपास पर स्थित पुलिस लाइन में प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मास पीटी के अभ्यास के लिए बच्चों को बुलाया गया है। साथ ही यहां परेड की रिहर्सल भी की जा रही है। इस रिहर्सल में करीब 2900 बच्चे भाग ले रहे हैं। बुधवार को 4 बच्चे पानी की कमी में बेहोश हो गए थे। महज 3 कैंपर मंगवाए गए थे। वीरवार की सुबह फिर बच्चे सुबह आठ बजे यहां पहुंचे। लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं थी। रिहर्सल शुरू होने के कुछ ही देर बाद प्रतिभागी बच्चे एक-एक करके बेहोश होकर गिरने लगे। यहां स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। मौके पर मौजूद रेडक्रॉस की प्राथमिक चिकित्सा टीम ने बच्चों को संभाला। उनकी मालिश आदि करके व मौके पर कुछ दवाएं देकर बच्चों को सामान्य हालत में लाया गया।
मैदान में भरा है पानी, छांव की व्यवस्था नहीं : जिस पुलिस लाइन मैदान में यह रिहर्सल की जा रही है। वहां कई भागों में पानी जमा है। बारिश के बाद पैदा हुई उमस के कारण बच्चे थोड़ी ही देर में गर्मी से परेशान हो उठे। बच्चों ने बताया कि पूरे मैदान में कहीं भी छाया की व्यवस्था नहीं थी। जहां पेड़ आदि के नीचे छाया की व्यवस्था है। वहां पर कचरा डाला हुआ मिला।
विज्ञापन
अध्यापकों ने बताया कि यहां काफी गंदगी का माहौल बना हुआ है। बैठना भी दूभर हो रहा है। जहां बेहोश हुए बच्चों को प्राथमिक उपचार किया जा रहा था वहीं पास पड़ेे कचरे का ढेर लगा हुआ था। जिससे बदबू का आलम था।
रिहर्सल लगभग खत्म हुई, तब पहुंचा पानी : मौके पर मौजूद कर्मियों के अनुसार रिहर्सल में पहुंचे ढाई हजार से ज्यादा बच्चों के लिए पानी के लगभग 15 कैंपरों की व्यवस्था कराई गई। जिससे आधे से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इधर-उधर भटकना पड़ा। कई विद्यार्थियों ने तो यह भी कहा कि पानी रिहर्सल लगभग खत्म होने पर ही पहुंचा।
पाइप लाइन पर लगा रहा विद्यार्थियों का तांता : कैंपरों से पानी जल्द ही खत्म जाने के बाद ट्यूबवेल से जुड़ी पाइप लाइन पर प्यास बुझाने के लिए विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। छात्रों द्वारा साथ लाई गईं पानी की बोतलें चंद मिनटों में ही खाली हो गई।
रिफ्रेशमेंट में बांटे विद्यार्थियों को कच्चे केले : विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट के तौर पर अधिकतर कच्चे केले ही वितरित किए गए। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन भी नींद में है जो यह तक नहीं देख सकता कि सामान कैसा भेजा जा रहा है। एक तो कुछ छात्रों ने व्रत रखा हुआ है, दूसरा उनको रिफ्रेशमेंट के तौर पर कच्चे केले वितरित किए जा रहें हैं। जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।
कुछ कमियां उनके सामने आई हैं। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को कोई कमी नहीं रहेगी।
विजेंद्र हुड्डा, सीटीएम
पता करवाती हूं कि ऐसी कमी क्यों हो रही है। बच्चों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।
सुनीता वर्मा, डीसी
फोटो नंबर-4 से 17
रिहर्सल में नहीं मिला पानी, बेहोश होकर गिरे छह बच्चे
-स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल, कार्यक्रम खत्म हुआ तब पहुंचा पानी, 2900 बच्चों के लिए महज 10 कैंपर पानी की थी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो