फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव पाई में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम

गांव पाई में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम

Sat, 28 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गांव पाई में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। शुक्रवार को जिले के सबसे बड़े गांव पाई में प्रशासन की ओर से रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांव में प्रदर्शनी लगाई गई। अलग-अलग स्टालों पर कर्मचारियों ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कई योजनाओं के आवेदन फार्म भी जमा करवाए। शाम के समय करीब पांच बजे डीसी सुनीता वर्मा, विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, एडीसी पार्थ गुप्ता, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह सहित अन्य अधिकारी गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। प्रशासनिक अमले से स्कूल में पहुंचते ही सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। डीसी ने बारीकि से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन व दिन में कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य की जानकारी हासिल की। इसके बाद गांव में खुले दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें शुरू से ही अव्यवस्था फैली हुई थी। मंच पर पहुंचते ही स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद डीडीपीओ कंवर दमन सिंह ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम की रुपरेेखा रखी। बाद में एडीसी पार्थ गुप्ता ने लोगों को जानकारी दी। खुले दरबार में समस्याएं देने के लिए महिलाएं इधर-उधर भटकतीं रहीं। जब डीसी समस्याएं सुन रहीं थीं तो भी पुलिस कर्मचारी व्यवस्था नहीं बनवा पाए। पूरे आयोजन में अव्यवस्था का आलम रहा। जिस कारण डीसी को बीच में ही खुला दरबार छोड़ना पड़ा। खुले दरबार में केवल बिजली व एक चौपाल की समस्या सुनी जा सकी।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास-
डीसी सुनीता वर्मा ने विधायक प्रो. दिनेश कौशिक के साथ महाग्राम योजना के तहत गांव में 9 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से गांव पाई को सीवरेज व्यवस्था का शिलान्यास किया। साथ ही दो चौपालों रामसा पट्टी चौपाल तथा प्रजापति चौपाल का उद्घाटन किया। दोनों चौपालों पर क्रमश: 12 लाख तथा 11 लाख 47 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अतिरिक्त विधायक तथा उपायुक्त ने सवा 6 लाख रुपयेेे की लागत से बनने वाले पटवार भवन का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इन विभागों ने लगाई प्रदर्शनी:-
प्रदर्शनी में बिजली, समाज कल्याण, मछली पालन, जिला ग्रामीण विकास एजैंसी, शिक्षा, विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कल्याण, ग्रामीण आजीविका मिशन, पंजाब नेशनल बैंक, उद्यान, स्वास्थ्य, वन, खेल, प्रदूषण नियंत्रण, ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन द्वारा स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लेकर आऊंगा गांव में:-
विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि वे इस गांव में माननीय मुख्यमंत्री जी को लेकर आएंगे और गांव में खेल स्टेडियम का शुभारंभ करवाया जाएगा। यह गांव कबड्डी का हब है तो खिलाड़ियों को जरूरत को देखते हुए यहां स्टेडियम बनवाया जा रहा है। साथ में कबड्डी अकादमी पशु अस्पताल का शुभारंभ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की योजना है, जिसके तहत ग्राम वासियों को
सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाकर उनके घरद्वार पर योजनाओं का लाभ दिया जाना है। गांव
पाई की फिरनी को 48 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा तथा 1 करोड़ 12 लाख रुपए की धनराशि से
विभिन्न गलियों व चौपालों का निर्माण किया जाएगा। इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने पर पाई गांव में शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा यह गांव वास्तव में आदर्श गांव बनेगा। इस कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, सिविल सर्जन डा. मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दीपक कुमार, सिंचाई विभाग की तरफ से कार्यकारी अभियंता बनारसी दास ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर गांव के सरपंच धर्मबीर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा ग्राम पंचायत द्वारा मांग पत्र सौंपा गया।

डीसी सुनीता वर्मा ने हुड़दंग के बीच अधिकारियों को बुलाकर उन्हें समाधान के निर्देश भी दिए। लेकिन जब हूटिंग खत्म नहीं हुई ते उन्होंने दरबार छोड़ दिया और शिलान्यास के लिए निकल पड़ीं।



गांव पाई में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम
हुड़दंग खत्म नहीं हुआ तो डीसी ने छोड़ा दरबार, नहीं सुनीं जा सकी समस्याएं
पुलिस कर्मचारी अधिकारियों की सुरक्षा में लगे रहे, आवेदनकर्ता कागजात उठाए घूमते रहे
रात्रि प्रवास से पहले दिन में प्रशासन ने किया 1152 शिकायतें निपटाने का दावा
विधायक ने कहा-गांव में करवाए जाएंगे 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य, शहरों जैसी मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed