फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डेरा प्रमुख की 25 अगस्त की पेशी को लेकर जिले में अलर्ट

डेरा प्रमुख की 25 अगस्त की पेशी को लेकर जिले में अलर्ट

Sat, 19 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख की 25 अगस्त की पेशी को लेकर जिले में अलर्ट
डेरा प्रमुख की 25 अगस्त की पेशी को लेकर जिले में अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आगामी 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पेशी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने डेरा प्रेमियों के अग्रणी लोगों को बुलाकर पूछा कि उनकी संख्या कितनी है तो जवाब मिला करीब ढाई लाख से ज्यादा। इसके बाद अधिकारियों ने डेरा प्रेमियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दूसरी ओर जींद रोड बाईपास स्थित डेरे में प्रेमियों की बैठक भी हुई। जिसमें सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर अलर्ट हो गया है। अंदरुनी तौर पर डेरे के प्रेमियों की संख्या का पता लगाया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। दूसरी ओर डेरे में जिले के प्रेमियों की बैठक हुई। जिसमें अग्रणी लोगों ने सभी से डेरा प्रमुख के संदेश अनुसार शांति बनाए रखने की अपील की गई। किसी को भी कानून हाथ में ना लेने की अपील की गई। वहीं डीसी सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बताया कि इस बैठक में एसपी, एडीसी, एसडीएम, सीटीएम, सभी डीएसपी, डीआरओ, डीडीपीओ, सिविल सर्जन, परिवहन महाप्रबंधक, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता, जिला उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, कृषि उपनिदेशक, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, जिला नगर योजनाकार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सभी तहसीलदार, सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सभी नायब तहसीलदार, मार्केट कमेटी सचिव पूंडरी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक, हैफेड जिला मैनेजर, जिला शिक्षा अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed