{"_id":"6841edfe9d9d7e9f6706a570","slug":"131-accused-arrested-in-88-cases-in-may-kaithal-news-c-18-1-knl1004-663757-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मई में 88 मामलों में 131 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मई में 88 मामलों में 131 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला पुलिस ने माह मई में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असलाह रखने आदि के 88 मामलों में 131 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि इस दौरान संपत्ति विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 31 मामलों में 66 आरोपी काबू करके
उनके कब्जे से 29 लाख 16 हजार 630 रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि गत माह के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत आठ मामले दर्ज करके 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक किलो 431 ग्राम अफीम, एक किलो 775 ग्राम चूरा पोस्त, 7.88 ग्राम हेरोइन, एक किलो 30 ग्राम चरस, एक किलो 960 ग्राम गांजा व 584 ग्राम डोडा पोस्त सहित बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
मई माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 40 मामलों में 40 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 516 बोतल देसी, 304 बोतल हथकढी, 31 बोतल अंग्रेजी शराब, 32 बोतल बीयर तथा 1285 लीटर लाहन बरामद हुआ।
विज्ञापन
अवैध असलहा अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए नौ मामले में 12 आरोपियों को काबू करके नौ देसी पिस्तौल व सात कारतूस बरामद हुए। इसके अतिरिक्त मई माह के
दौरान पुलिस ने 15 बेल जंपर, पांच भगोड़ों को काबू किया गया। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना है।
जिला पुलिस अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक अपराधियों, शराब, नशा व असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन कर रही है। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था नही बिगड़ने दी जाएगी। एसपी ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भिकता से तुरंत पुलिस को दे, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।