{"_id":"675210a608cb80a6df0bef04","slug":"13-remaining-colonies-will-be-legal-in-the-new-year-kaithal-news-c-18-1-knl1004-533992-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नए साल में बचीं 13 कॉलोनियां होंगी वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नए साल में बचीं 13 कॉलोनियां होंगी वैध
Fri, 06 Dec 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की बची हुई अवैध कॉलोनियों के वैध होने की सौगात नए साल में मिलेगी, क्योंकि हाल ही में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग सहित अन्य पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। इसके बाद अब शहर में बची हुई 13 अवैध कॉलोनियों के जल्द वैध होने की आस जगी है।
गौरतलब है कि कैथल नगर परिषद ने पिछले साल की शुरूआत में 33 कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें गत वर्ष की जुलाई में ही 20 कॉलोनियों को वैध कर दिया गया था। अभी बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध किया जाना है। नगर परिषद ने कुछ महीने पहले ही इन कॉलोनियों का सर्वे करवाया था। दिवाली से पहले आचार संहिता के समय जिला पालिका आयुक्त कार्यालय में ही बची हुई अवैध कॉलोनियों को वैध करने की फाइल पड़ी थी। दिवाली के बाद ही इस फाइल को मुख्यालय में भेजा गया है। सरकार ने इसे मंजूरी देने का आश्वासन दिया है।
पिछले वर्ष ही जुलाई में सरकार ने 20 कॉलोनियों को वैध किया है। उस समय शहर की 33 कॉलोनियों को वैध करवाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन सरकार ने 13 कॉलोनियों में कुछ तकनीकी खामियों का हवाला देकर इन्हें वैध नहीं किया था। इसके बाद नगर परिषद ने सदन में इन कॉलोनियों का ड्रोन के माध्यम से सर्वे करवाने का प्रस्ताव पारित किया था। सर्वे भी पूरा करवा लिया गया है।
विज्ञापन
नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि पिछले वर्ष शहर की 20 कॉलोनियों को वैध किया गया है। शहर के विकास कार्य के लिए कार्य किया जा रहा है। हाल ही में बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध करने के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। कुछ दिन पहले ही पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। उन्होंने इन कॉलोनियों को जल्द वैध करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है नए साल में इन कॉलोनियों के वैध होने की सौगात मिल पाएगी।
पिछले वर्ष यह 20 कॉलोनियां हो चुकी हैं वैध
n पंथ नगर
n अमृतसरिया डेरा
n शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2
n रणधीर कॉलोनी
फेस-1
n डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1
n शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन
n अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1
n ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी
n शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3
n शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2
n जनकपुरी
एक्सटेंशन-1
n जनकपुरी
एक्सटेंशन-3
n जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी
n हेरिटेज स्कूल के पास
n मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन
n ओशाे पुरम विस्तार
n सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी
n ओशो पुरम
n राधा स्वामी संत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास
n कपिल नगर काॅलोनी
इन कॉलोनियों को वैध करने का है प्रस्ताव
n मलिक नगर
n बंसत नगर
n खनौरी रोड कॉलोनी
n डिफेंस कॉलोनी विस्तार दो
n केशव मार्केट
n रूद्रा एनक्लेव
n आनंद विहार
n देवीगढ़ कॉलोनी
n फ्रांसवाला रोड कॉलोनी
n बालाजी नगर
n मोती बाग कॉलोनी
n गोपाल नगर
n पूनम एनक्लेव