फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   13 illegal colonies will be surveyed using drones

Kaithal News: ड्रोन से होगा 13 अवैध कॉलोनियों का सर्वे

Sat, 28 Oct 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
13 illegal colonies will be surveyed using drones
कैथल। शहर की 13 अवैध कालोनियों को वैध करने की कवायद तेज कर दी गई है। इन कॉलोनियों का अब जल्द ही ड्रोन सर्वे होगा। इसके लिए एजेंसी मिल गई है और उसे वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है। जींद की बीआर टेक्नोलॉजी यह सर्वे करेगी। इसके लिए नगर परिषद ने एजेंसी को करीब दो लाख रुपये में यह निविदा दी है। अब इन 13 कॉलोनियों के भी जल्द वैध होने की आस बंध गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही सर्वे के लिए शहर में ड्रोन उड़ाया जाएगा। अनुमति के लिए नगर परिषद अध्यक्ष से डीसी प्रशांत पंवार को पत्र भी लिखा है। गौरतलब है कि सरकार ने गत जुलाई में शहर की 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया था। शेष बचीं 13 कॉलोनियों को सितंबर में हुई नप की सदन की पिछली बैठक में वैध करने के लिए सर्वे करवाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 13 कॉलोनियों में लगी आपत्तियों को भी दूर कर सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है, जबकि अन्य बची हुई कालोनियों को वैध करने के लिए ड्रोन के सर्वे की प्रक्रिया पूरी की जानी है। वहीं जो 20 कालोनियां वैध हो चुकी हैं, उनमें भी विकास कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत सितंबर में हुई नगर परिषद की सदन की बैठक में अवैध कॉलोनियों के वैध न होने के मुद्दे पर हंगामा भी हुआ था। इस पर कुछ पार्षदों ने रोष जताया था कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने उनकी कई कॉलोनियों में या तो सर्वे करवाया ही नहीं। यदि करवाया है तो उसकी आबादी की रिपोर्ट सही नहीं दी। इसके बाद इन पार्षदों ने स्वयं नगर परिषद की तरफ से ड्रोन से सर्वे करवाने की मांग रखी थी। पार्षदों की इस मांग पर विचार करते हुए नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सदन में इस प्रस्ताव को पास किया और ड्रेन से सर्वे करवाने के लिए अनुमति प्रदान की थी।


काॅलोनियां हो चुकीं वैध

पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-दो, रणधीर काॅलोनी फेस-वन, डिफेंस काॅलोनी एक्सटेंशन-वन, शहीद भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन, आक्सफोर्ड स्कूल कालोनी, शुगर मिल कालोनी पार्ट-तीन, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-टू, जनकपुरी एक्सटेंशन-वन, जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन, जीवन राइस मिल के पीछे वाली काॅलोनी, हेरिटेज स्कूल के पास काॅलोनी, मायापुरी काॅलोनी एक्सटेंशन, ओशाेपुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली काॅलोनी, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- टू काॅलोनी के पास, कपिल नगर कालोनी।

इन अवैध कॉलोनियों का होगा ड्रोन सर्वे
मलिक नगर, अर्जुन नगर विस्तार-एक, खनौरी रोड कॉलोनी, बसंत विहार, डिफेंस कालोनी एक्सटेंशन, रुद्र एनक्लेव, वसंत विहार काॅलोनी, कपिल नगर काॅलोनी, स्टार सिटी काॅलोनी, शक्ति नगर पार्ट वन, रणधीर काॅलाेनी, सैनी काॅलोनी, देवीगढ़ काॅलोनी फेज वन




शहर की शेष 13 काॅलोनियों को वैध करने के लिए ड्रोन से सर्वे करने का काम जींद की एक एजेंसी को दिया है। इसमें करीब दो लाख रुपये खर्च होंगे। इसका वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है। अब केवल जिला प्रशासन से अनुमति मिलना बाकी है। यह अनुमति मिलते ही शहर की बची हुई अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए शहर में ड्रोन उड़ाया जाएगा। इसके बाद यह कॉलोनियों भी वैध होंगी।
- सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed