{"_id":"673669063999988aa90a7afa","slug":"13-complaints-came-in-samadhan-camps-two-resolved-kaithal-news-c-18-1-knl1004-519765-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाधान शिविरों में आईं 13 शिकायतें, निपटीं दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाधान शिविरों में आईं 13 शिकायतें, निपटीं दो
Fri, 15 Nov 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में निरंतर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं। वीरवार को जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 13 शिकायतें आई, जिनमें से महज दो का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
नगर परिषद कैथल में कुल आठ शिकायतें आई। जिनके समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं, नगर पालिका चीका में एक शिकायत प्राप्त हुई और जिसका मौके पर ही समाधान किया गया। पूंडरी में एक शिकायत आई, जिसके समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं बीडीपीओ कार्यालयों की बात करें तो कैथल में एक शिकायतें आई और जिसका मौके पर समाधान किया गया। इसी प्रकार पूंडरी में दो शिकायतें आई, जिनके तय समय अवधि में समाधान के निर्देश दिए गए।
बता दें कि जिला की प्रत्येक नगर पालिका और बीडीपीओ कार्यालयों व नगर निगम के दफ्तरों में प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आमजन की प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व योजना से जुड़ी शिकायतों को सुना जा रहा है।