फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   13 colonies will be legal after Diwali

Kaithal News: दीपावली के बाद 13 कॉलोनियां होंगी वैध

Fri, 18 Oct 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
13 colonies will be legal after Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में वीरवार को नई सरकार का गठन हो चुका है। ऐसे में अब तक शहर की बची हुई कॉलोनियां जल्द ही वैध होंगी। अब कभी भी शेष 13 कॉलोनियों के वैध होने की सूची जल्द जारी हो सकती है।

उम्मीद है कि दिवाली के बाद कॉलोनियों को वैध करने की अधिसूचना सरकार की ओर से जारी की जा सकती है। आचार संहिता हटने के बाद अब कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल जुलाई में 20 कॉलोनियां वैध की। अब 13 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया अंतिम चरण है। शहरी स्थानीय विभाग के मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद ये कॉलोनियां वैध हो जाएंगी। दरअसल, चुनाव आचार संहिता हटने के बाद अभी तक वैध हुई कॉलोनियों में निविदा सूचना जारी हो पाएगी। अभी वैध कॉलोनियों में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इन कॉलोनियों में करीब 50 करोड़ रुपये की राशि से पानी व सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की 20 कॉलोनियों को पिछले साल ही मिली है वैधता ः बीते वर्ष नगर परिषद की ओर से शहर की 33 अवैध कॉलोनियों में से 20 कॉलोनियों को वैध किया गया है। इनमें पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2, रणधीर कॉलोनी फेस-1, डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1, शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1, ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2, जनकपुरी एक्सटेंशन-1, जनकपुरी एक्सटेंशन-3, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी, हेरिटेज स्कूल के पास, मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन, ओशाे पुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास व कपिल नगर काॅलोनी शामिल हैं। अब इनमें पेयजल, सीवरेज लाइन बिछने से लोगों को राहत मिलेगी।

लाइनें बिछाने के लिए करवाया सर्वेक्षण

इसके साथ ही नई लाइनें बिछाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने इन कॉलोनियों में सर्वेक्षण करवाया है। इसके लिए एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। विभाग ने नए होने वाले कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवाई है। जल्द ही सर्वेक्षण से प्राप्त रिपोर्ट को मुख्यालय में भेजा जाएगा। जब तक आचार संहिता हटेगी, तब तक शहर में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य को स्वीकृति मिलने का विभाग ने अनुमान लगाया है।


शहर में बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सरकार ने पिछले साल जुलाई में 20 कॉलोनियां वैध की थी। बची हुई कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया अंतिम चरण है। शहरी स्थानीय विभाग के मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद यह कॉलोनियां वैध हो जाएंगी।

- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed