फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12.6% moisture was found in seven samples taken from wheat stock

Kaithal News: गेहूं के स्टॉक से लिए गए सात सैंपलों में मिली 12.6% नमी

Thu, 17 Jul 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
12.6% moisture was found in seven samples taken from wheat stock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित हैफेड के गोदाम में रखे गेहूं के स्टॉक पर पानी डाले जाने की आशंका पर जिला प्रशासन जांच कर रहा है। इस संबंध में कैथल के एसडीएम अजय कुमार ने गत मंगलवार की रात को हैफेड गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही सात सैंपल लिए, जिनमें 12.6 प्रतिशत नमी पाई गई है।

प्रशासन का अनुमान है कि गोदाम में करीब 10 हजार से अधिक बैग भीग चुके हैं। हालांकि अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पानी किसने डाला और किस उद्देश्य से यह कार्य किया गया। साथ ही सरकार को नुकसान पहुंचाने की मंशा के किसी व्यक्ति की पहचान भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


एसडीएम अजय कुमार ने जानकारी दी कि गेहूं भीगने की सूचना पर उन्होंने मार्केट कमेटी और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों के साथ निरीक्षण किया। टीम ने जिन सात सैंपलों को लिया, उनमें सभी में 12.6 प्रतिशत नमी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी गोदाम में पानी डालने का मामला सामने आया था, लेकिन उस समय चंडीगढ़ मुख्यालय की टीम की जांच में विभाग को क्लीन चिट दे दी गई थी।

यह है पूरा मामला : मंगलवार देर रात एसडीएम अजय कुमार ने गोपनीय सूचना के आधार पर हैफेड गोदाम का निरीक्षण किया था। उन्हें सूचना मिली थी कि बारिश के बहाने कुछ गेहूं के चठ्ठों को खुला छोड़ दिया गया, जिससे जानबूझकर पानी पहुंचने की आशंका जताई गई। इसी के आधार पर मार्केट कमेटी कैथल और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ एसडीएम पहुंचे और सैंपल एकत्रित किए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई जगहों पर नमी की स्थिति संदिग्ध थी। इस संबंध में हैफेड के जिला प्रबंधक को रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, जो आज डीसी प्रीति को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर जिला उपायुक्त अगला निर्णय लेंगी।

एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जींद रोड स्थित हैफेड के गोदाम में रखे गेहूं के स्टॉक पर पानी डाला गया है। औचक निरीक्षण में सात सैंपल लिए गए थे। इस संदर्भ में रिपोर्ट तैयार कर डीसी को सौंपी जाएगी।

नमी पर क्या हैं नियम

सरकारी मानकों के अनुसार अनाज मंडियों में आए गेहूं में 12 से 14 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य होती है। लेकिन खरीद के बाद भंडारण से पहले यह नमी घटाकर 11 से 12 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए।


एसडीएम के निरीक्षण में नमी की मात्रा भले ही बेहद अधिक नहीं रही, लेकिन प्राकृतिक नमी से थोड़ी अधिक जरूर दर्ज की गई है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्लीन चिट देता है या जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की मंशा के तहत कोई सख्त कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed