{"_id":"6643f67920a29f30f90545f6","slug":"1250-lakh-cheated-in-the-name-of-sending-to-new-zealand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389872-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगे 12.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगे 12.50 लाख
Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवक को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने 12 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बलबेहड़ा गांव निवासी विक्रम सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह विदेश जाकर काम करना चाहता था। इसके लिए उसने चंडीगढ़ में आरोपी गुरविंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, जसकिरत कौर व गगनदीप कौर से बातचीत की। आरोपियों ने उसे न्यूजीलैंड में वर्क वीजा पर 45 दिन में काम दिलवाने का आश्वासन दिया। उनकी 12 लाख 50 हजार रुपये में बात तय हुई। मई 2023 से लेकर सितंबर 2023 तक आरोपियों ने उससे रुपये ले लिए। उन्होंने उसे एक कंपनी का जॉइनिंग लेटर दिखाया और उसे विदेश भेजने का वादा किया। विक्रम सिंह ने कहा कि अभी तक उन्होंने उसे न तो विदेश भेजा और न ही उसके रुपये वापस कर रहे हैं। रुपये मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।