फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1.25 kg gold, silver and diamond jewellery stolen

Kaithal News: सवा किलो सोने के साथ चांदी, हीरे के जेवर चोरी

Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
1.25 kg gold, silver and diamond jewellery stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सेक्टर-19 में आपसी विवाद के चलते घर से एक किलो 300 ग्राम सोने के गहने, हीरे (डायमंड), चांदी के बर्तन, मूर्ति, चांदी के 300 सिक्के, घड़ियां और दस्तावेज चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों में पीड़ित की भाभी और भतीजे शामिल हैं।

पीड़ित का कहना है कि दोनों चोरी करने के बाद घर से निकल गए। जब कई दिनों वापस नहीं आए तो परिवार को शक हुआ। उन्होंने कमरों के दरवाजे खोले तो चोरी के बारे में पता लगा। इस संबंध में मकान मालिक ने पुलिस ने शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में सेक्टर 19 निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शहर में रहता है। उनका मकान दो मंजिला है। वह पहले फ्लोर पर रहता है। भूतल पर उसके भाई की पत्नी रामरति और उसका बेटा मोहित रहते हैं। पहले उनका परिवार एक साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भूतल पर बने एक स्टोर टाइप कमरे में अपने परिवार के एक किलो 300 ग्राम सोने के गहने, हीरे (डायमंड), चांदी के बर्तन, चांदी की मूर्ति, चांदी के 300 सिक्के और घड़ियां रखी थी। वहीं बेड की दराज में चार लाख 42 हजार रुपये और गाड़ियों की आरसी रखी थी। सारा सामान गायब मिला।

दूसरी ओर घटना के संदर्भ में सिविल लाइन थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


स्टोर रूम और अलमारी के ताले टूटे मिले

रमेश का कहना है कि गत 14 अप्रैल को वे दोनों भूतल पर बने मकान का ताला लगाकर कहीं चले गए। जब वे वापस नहीं आए तब उन्हें शक हुआ। 30 अप्रैल को जैसे ही उन्होंने दूसरी चाबी से निचले भाग का ताला खोला तो पाया कि सभी अलमारियों और स्टोर रूम के ताले टूटे पड़े थे। आरोपी उनके घर से यह सारा सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed