{"_id":"5c6c4cfbbdec227363551cca","slug":"121550601467-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा हैंडबाल टीम की घोषणा, ऐविन बने टीम के कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा हैंडबाल टीम की घोषणा, ऐविन बने टीम के कप्तान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा हैंडबाल टीम की घोषणा, ऐविन बने टीम के कप्तान
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। तमिलनाडु में 23 से 28 फरवरी तक चलने वाली 47वीं सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम की घोषणा 19 फरवरी को कर दी गई। शिक्षा भारती स्पोर्टस स्कूल कलायत में आयोजित हरियाणा टीम के प्रशिक्षण शिविर में यह घोषणा की गई। प्रशिक्षण शिविर में जुगमिन्दर सिंह महासचिव हररायाणा हैंडबाल संघ ने हरियाणा की टीम को प्रशिक्षण दिया। शिविर में खिलाडिय़ों की रफ्तार के साथ-साथ बेहतरीन मूव, स्किल व फंडामेंटल पर ज्यादा ध्यान दिया गया। भारतीय सेना में कार्यरत ऐविन कुमार को हरियाणा टीम का कप्तान बनाया गया है। भारतीय नैवी में कार्यरत दर्शन कुमार उपकप्तान बनाये गए हैं। टीम में अन्य खिलाड़ी विकास, हरेन्द्र भारतीय वायुसेना से, शुभम बीएसएफ से, रजत भारतीय थल सेना से, संदीप पुनिया, विकास, घनश्याम हिसार से, मनीष भिवानी से, राजू जीन्द से, हिंमाशु गुडग़ांव से, अंकित व नवदीप झज्जर से, शेखर, मुकेश, मोहिन्दर, संदीप नरवाना को टीम में चयनित किया गया है। हरियाणा हैंडबाल संघ द्वारा सतीश शिमला हैंडबाल कोच शिक्षा भारती स्पोर्टस स्कूल कलायत को टीम का मैनेजर बनाया गया है। भारतीय हैंडबाल संघ द्वारा राजेश कोच कैथल को ऑफिशियल नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जयप्रकाश वरिष्ठ उप प्रधान, मोहम्मद शाईन आईएएस व राजीव रत्न आईएएस तथा उप प्रधान प्रदीप डागर ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया।