फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हेल्पलाईन सेवा 1950 शुरू कराने के लिए मोबाईल कंपनी प्रतिनिधियों को दिए आदेश

हेल्पलाईन सेवा 1950 शुरू कराने के लिए मोबाईल कंपनी प्रतिनिधियों को दिए आदेश

Tue, 15 Jan 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
हेल्पलाईन सेवा 1950 शुरू कराने के लिए मोबाईल कंपनी प्रतिनिधियों को दिए आदेश
डीसी ने हेल्पलाइन सेवा 1950 शुरू कराने के लिए मोबाइल कंपनी के प्रतिनिधियों को दिए आदेश
विज्ञापन

फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला मुख्यालय पर जिला संवाद केंद्र में हेल्पलाइन सेवा 1950 को जल्द शुरू करवाने पर चर्चा की गई।

डीसी ने इस बैठक में हेल्पलाइन सेवा 1950 को शुरू करवाने के लिए बीएसएनएल, जियो, वोडाफोन, एयरटेल आदि मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के प्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि हेल्पलाइन सेवा 1950 डायल करके अपने मत के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, या अपना सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। जिला से बाहर के व्यक्ति जिला का एसटीडी कोड 01746 लगाकर इस हेल्पलाइन सेवा पर फोन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदाता सूचियों के संबंध में जानकारी देने के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर जिला संवाद केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जहां पर हेल्पलाइन सेवा 1950 भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस केंद्र में सीसीटीवी कैमरे व अन्य आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस मौके पर एडीसी सतबीर कुंडू, सीटीएम विजेंद्र हुड्डा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed