फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने जनप्रतिनिधियों से मांगे सुझाव

कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने जनप्रतिनिधियों से मांगे सुझाव

Fri, 21 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने जनप्रतिनिधियों से मांगे सुझाव
कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने जनप्रतिनिधियों से मांगे सुझाव
विज्ञापन

थाना कलायत में हुआ बैठक का आयोजन
दूसरे चरण के अभियान में बिना हैलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों के काटे जाएंगे चलान
फोटो संख्या-34
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर एसपी वसीम अकरम ने ग्राम सरपंचों, नगरपार्षदों व गणमान्य व्यक्तियों की सांझा बैठक ली। बैठक में मौजूद व्यक्तियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस के साथ आम व्यक्ति अपना सहयोग दे तो परिणाम सापेक्ष आते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्था बनाए जाने के लिए जनप्रतिनिधि अपने अपने सुझाव दें ताकी पुलिस प्रशासन उनको अमल में लाए। रैदास तख्त के अध्यक्ष डा.प्रीतम सिंह कौलेखां ने कहा कि एससी एसटी एक्ट के तहत जो मुकदमे दर्ज होते हैं उनको दर्ज करने से पूर्व श्री रैदास तख्त को शामिल किया जाए। श्री रैदास तख्त की प्रतिभागिता से कोई गलत मुकदमा दर्ज नही होगा ऐसे प्रयास किए जाऐंगे। उनकी बात का समर्थन करते हुए ग्राम सरपंच चौशाला बलदेव सिंह ने कहा कि वे इस बात पर पूरी तरह से सहमत हैं। यदि किसी बदनीयती से ऐसा मामला दर्ज करवाया जा रहा है, तो श्री रैदास तख्त के प्रतिनिधि मामले को सही रूप दे सकते हैं। गांव दुमाडा के सरपंच महीपाल राणा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है उन स्थानों की पहचान की जाए तथा वहां पर रिफ्लेक्टर आदी लगा कर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जाए। पार्षद राजू कौशिक ने कहा कि सर्दी के मौसम में चोरियां की घटनाएं बहुतायत होती हैं। हर वर्ष लोगों को इस मौसम में इन घटनाओं से अधिक मात्रा में दो चार होना पड़ता है।

एसपी ने कहा कि सभी ने मिल कर जिला कैथल में आपसी सौहार्द का वातावरण बनाना है, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ साथ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर पंचायतें लोकल कमेटियों का गठन करें जो गांव के आपसी छोटे मोटे झगड़ों को मौके पर ही सुलझा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed