{"_id":"5c1a968fbdec2256f16bf65e","slug":"121545246351-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम जागरण से लोगों में धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना का होता है संचार-सुदीप सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम जागरण से लोगों में धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना का होता है संचार-सुदीप सुरजेवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरण में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गणेश सेवा समिति कैथल द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम जागरण में बत्तौर मुख्यातिथि पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गणेश सेवा समिति कैथल द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव में मंगलवार रात्रि अग्रसेन धर्मशाला के प्रांगण में श्री खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ मुख्यातिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रामनिवास मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन और बाबा खाटू श्याम की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करके किया।
सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। इसके बाद उन्होंने व मित्तल ने बाबा खाटू श्याम की निशान सेवा की। कार्यक्रम में इत्र सेवा, चंवर सेवा, श्रृंगार सेवा तथा पटका सेवा करके बाबा जी के दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई गई। इसके उपरांत श्याम जागरण का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भजन गायक प्रेम शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत करके किया। भजन गायक गुलशन धीमान व मनीष बंसल ने बाबा खाटू श्याम जी को समर्पित भजन प्रस्तुत कर दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई व श्रद्धालुओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। देर रात तक चले जागरण में भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
जागरण के दौरान गणेश सेवा समिति की ओर से बाबा खाटू श्याम जी को 56 प्रकार का भोग लगाया गया व भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री ज्वालामुखी सेवा मंडल कैथल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने चरणपादुका की सेवा भी की। इस अवसर पर राजेश जागलान, सुरेश चौधरी, अश्विनी शोरेवाला, अशोक किच्छानिया, मांगे राम खुरानिया, नरेंद्र सीवन वाल, लाला बशेशर दास, श्याम सिंगला, बृजलाल सिंगला, कपिल बंसल, सतीश मटौर, हैप्पी बंसल, दीक्षित गर्ग, चांदी राम वर्मा, लविश सिंगला, अंकुश बंसल, मोहित सिंगला, जतिन जिंदल, शुभम, विकास बंसल, अखिल कुमार, डिंपल कुमार, विशाल बंसल, विशाल सिंगल, सोनू बंसल, नितीश कुमार, अक्षय सिंगला, शुभम गोयल, राहुल गगर्न व राजेेंद्र शर्मा बलवंती आदि मौजूद थे।