{"_id":"5bb3b7fe867a553da22cdb0b","slug":"121538504702-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में आए अज्ञात लुटेरों ने करियाना व्यापारी से एक लाख रुपए लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में आए अज्ञात लुटेरों ने करियाना व्यापारी से एक लाख रुपए लूटे
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में आए लुटेरों ने किराना व्यापारी से लूटे एक लाख
- डंडा से हमला कर घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। सोमवार देर रात दुकान से घर लौट रहे एक किराना व्यापारी को घायल कर तीन अज्ञात लुटेरों ने एक लाख रुपये लूट लिए। किराना व्यापारी ने इस संबंध में चीका थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश आरंभ कर दी है।
छोटी मंडी में किराना की दुकान करने वाले संजीव कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम लगभग सवा नौ बजे वह दुकान बंद कर पिता के साथ स्कूटी से प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान पीएनबी के पास गली में एक कार ने उनका रास्ता रोक लिया। संजीव ने बताया कि मारुति कार से तीन व्यक्ति बाहर निकले और उस पर डंडे से हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने उसके पिता प्रेम चंद को पकड़ लिया और तीसरे व्यक्ति ने स्कूटी की डिग्गी में रखी दिन भर के सेल की लगभग एक लाख रुपये व जरूरी कागज निकाल लिए। डंडा लगने से उसके बाजू पर चोट आई है व पिता प्रेम चंद भी घायल हो गए हैं। चीका पुलिस ने संजीव की शिकायत पर आईपीसी की धारा 392 के तहत मामला दर्ज की लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। चीका थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस शीघ्र ही लुटेरों को काबू कर लेगी।