{"_id":"5b6b38e24f1c1ba13e8b5c8a","slug":"121533753570-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय समाचार
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब चंडीगढ़ से जारी होंगे इनेलो के आला नेताओं के सभी कार्यक्रम : अभय चौटाला
- कहा- बिना संगठन के जो नेता कार्यक्रम लेकर आएगा, उसे व उसमें जाने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया जाएगा पार्टी से बाहर
- चौटाला आरकेएम पैलेस में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को कर रहे थे संबोधित
फोटो संख्या-27 व 28
नसीब सैनी
कैथल। हरियाणा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने एक बार फिर से कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया है। रविवार को कैथल में आयोजित इनसो के प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह के बाद बुधवार को आरकेएम पैलेस में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में अभय चौटाला 18 अगस्त के बंद के आह्वान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने अए थे। जिसमें उन्होंने एसवाईएल को लेकर लड़ी जा रही दशकों की लड़ाई के बारे में बताकर बंद को सफल बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जो लोग इनेलो को कमजोर करने के मंसूबे बनाए हुए हैं, उन के मंसूबों पर पार्टी संगठन की एकजुटता ने पानी फेर दिया। पार्टी में कुछ ऐसे भी हैं, जो जिनका आपकी पार्टी से कोई सरोकार नहीं हैं, संबंध नहीं हैं। वे भूपेंद्र हुड्डा, सुरजेवाला के पेड वर्कर हैं, उन्हें पैसे देकर आपकी पार्टी के खिलाफ पार्टी के अंदर प्रचार करवाया जा रहा है कि भ्रम पैदा हो। चिंता मत करो। ऐसे लोगों का सौ फीसदी इलाज कर देंगे।
उन्होंने कहा कि आज तो हदें पार हो गई, आज ऐसे लोग, जब कभी हमारी पार्टी के नहीं रहे, पार्टी के साथ संबंध नहीं रहा। घरों की बैकग्राउंड आज भी कांग्रेस की है। कभी हमारी मीटिंग में नहीं बैठ सकते थे। आज उन लोगों ने कहीं न कहीं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जगह स्टेज पर बना ली। पार्टी सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कह दिया है कि पार्टी के चंडीगढ़ मुख्यालय से जो कार्यक्रम जारी होगा, उसी अनुसार नेताओं के दौरे होंगे। इन दौरों की जिम्मेवारी उस जिले के प्रधान व हलका के प्रधान की होगी। हलका प्रधान व जिला प्रधान को अनदेखा कर यदि कोई नेता या कार्यकर्ता किसी नेता का कार्यक्रम लेकर आता है तो जिला प्रधान व हलका प्रधान उसकी अनदेखी करें। ऐसे कार्यक्रम लाने वाले, उसमें जाने वालों को भी तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसलिए संगठन के हिसाब से ही कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
उदहारण देकर समझाया : अभय चौटाला ने उदाहरण देकर समझाया कि कुछ नेता व कार्यकर्ता बिना हलका प्रधान के नेताओं के चाय, जलसा व अन्य कार्यक्रम स्वीकृत करवा कर आते हैं और बाद में जिला प्रधान व हलका प्रधान पर आकर रौब झाड़ते हैं कि मैं कार्यक्रम ले आया, इसे सफल करवाओ और जब वह कार्यक्रम सफल हो जाता है तो कहते हैं कि देखा मैंने तुम्हारे नेता को तीसरी पंक्ति में बैठा दिया है। अब यह नहीं चलेगा। जिला अध्यक्ष व हलका प्रधान ऐसे कार्यक्रमों में जाए ही नहीं। यदि गए तो ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया का प्रयोग करने का भी पाठ पढ़ाया : अभय चौटाला ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट ही डालनी हैं तो सुबह हर रोज कम से कम एक व्यक्ति को वे 5 वादे भेजें, जो 25 सितंबर को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की ओर से जनता से किए गए हैं। जिसमें हर घर में रोजगार, 2500 रुपये बुढ़ापा पेंशन, किसान व छोटे दुकानदार का कर्ज माफ करने वाली पांच घोषणाओं का प्रचार करें।
शेरो-शायरी से साझा किया माजरा ने मर्ज : इनसो के स्थापना दिवस समारोह से दूर रहने वाले पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने भी अभय चौटाला को वर्तमान समय में एसवाईएल के लिए संघर्ष करने वाला एकमात्र नेता बताया और शेरो-शायरी से अपना मर्ज साझा किया। माजरा ने पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी संगठन सबसे बड़ा है। न मैं गिरा, न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, कई लोग मुझे गिराने के चक्कर में बार-बार गिरे का शेयर सुनाकर उन्होंने अपनी बात का समापन किया।