फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रशासन ने ली राहत की सांस, रात्रि बारह बजे हुए समझौते में सरकार ने मांगी सारी मांगे

प्रशासन ने ली राहत की सांस, रात्रि बारह बजे हुए समझौते में सरकार ने मांगी सारी मांगे

Tue, 13 Feb 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने ली राहत की सांस, रात्रि बारह बजे हुए समझौते में सरकार ने मांगी सारी मांगे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
दिल्ली में हुई जाट आरक्षण संघर्ष समिति के साथ सरकार की बातचीत के बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि कैथल में पहुंची पैरा मिलिट्री फोर्स की 3 कंपनियां 18 फरवरी तक तैनात रहेंगी। फोर्स को जिले में अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया जाएगा। साथ ही प्रशासन स्थिति पर नजर रखेगा। जींद में 15 फरवरी को होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली में जाने के लिए रूट तय होने के बाद उन्हीं प्वाइंट्स पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जिले में पहुंची फोर्स को शीघ्र ही तैनात कर दिया जाएगा। 18 फरवरी तक फोर्स तैनात रहेगी। अभी तक फोर्स वापस बुलाए जाने संबंधी कोई आदेश नहीं हैं। बाइक रैली का रूट मिलने पर उसी रूट पर फोर्स तैनात कर दी जाएगी।

आज आएंगे यशपाल मलिक कैथल
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिला कैथल की बैठक सतबीर मलिक जाखौली की अध्यक्षता में ढांड रोड कैथल पर हुई इस मौके पर जिला कैथल के अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कार्यकारिणी के उपप्रधान अमरनाथ पूर्व सरपंच नरड़ और शमशेर नीमवाला ने बताया कि दिल्ली में सरकार के साथ हुई बैठक में जो समझौता हुआ है, उसकी जानकारी देने के लिए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक 13 फरवरी को 1 बजे आरकेएम फार्म अंबाला रोड पर पहुंच रहे हैं। जाट समाज के लोगों से अपील है की समय पर पहुंच कर उनके विचारों को सुनें। इस अवसर पर कप्तान बलजीत भाणा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी और भूपेंद्र जैलदार भागल, कुलदीप य्गढ़ी, राजा कसान, सुरेश चहल नरड़, रामकरण कोटड़ा, गजे सिंह फौजी बालू, कर्मा बालू, राजेश देबन, शीशराम बालू, होशियार प्योदा, रामदिया बलबेड़ा, बीरा बलबेड़ा, सोनू बांगड़, महेंद्र जखोली, अनिल कमालपुर, प्रेम मलिक जाखोली, रामफल फौजी गुलयाणा, बल्लू गुलयाणा, गुरुदेव बालू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


मलिक ने जाटों के साथ चौथी बार किया विश्वासघात : कसान

कैथल। जाट आरक्षण संघर्ष समिति कैथल मुख्यालय की एक बैठक करनाल रोड पर जिला प्रधान जोगिंद्र कसान की अध्यक्षता में हुई। इसकी अध्यक्षता भरत सिह बैनीवाल ने की। बैनीवाल ने कहा कि 15 फरवरी को यशपाल मलिक गुट द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन और समानांतर रैली को मांगें माने जाने की बात कहकर अपने विरोध प्रदर्शन व रैली को स्थगित करके मलिक ने समाज के साथ चौथी बार विश्वासघात किया है। अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए गैर जाटों को भाजपा के पक्ष में खड़ा करने के लिए यह मुकम्मल ड्रामा रचा गया था। जो सरकार पूर्व में हुए तीन बार के समझौतों को पूरा नहीं कर सकी उससे बार-बार उम्मीदें रखना समाज को धोखा देना है। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य साधू राम प्यौदा ने बताया कि कल 13 फरवरी को प्रात 11 बजे जाट धर्मशाला जींद में प्रदेश के सभी जाट संगठनों, खाप पंचायतों एवं जाट संघर्ष समिति, जाट महासभा व संघों की न्याय प्राप्ति के लिए बैठक होने जा रही है। इसमें तमाम संगठन एक प्लेटफार्म के तहत सांझे संघर्ष के लिए सरकार के खिलाफ घोषणा करेंगे। जिला महासचिव दलबीर सिंह ढुल हरसौला व प्यारा राम ढांडा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन स्थगित करने से यशपाल मलिक का दोहरा चेहरा समाज के सामने आ चुका है। बैठक को बलवार सिंह, ओम प्रकाश ढुल, कपूर सिंह देवीगढ, हजूर सिंह प्यौदा, पंकज ढुल, चंद्रशेखर ढुल, जसविन्द्र ढुल, रामफल भानपुरा, सतपाल रेहड़ा, कर्म सिंह कसान, गजे सिंह चहल, बदलेव पट्टी अफगान व ईश्वर सिंह प्यौदा ने भी संबोधित किया। इस बैठक में गुरनाम सिंह प्रधान सहारण खाप, इंद्र सिंह खरक व बलवान कोलेखां भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बाइक रैली में जाने को तय होगा रूट, उसी पर तैनात होगी फोर्स
जिले में पहुंच चुकी हैं अर्धसैनिक बलों की 3 कंपनियां, मंगलवार को कैथल आएंगे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के चेयरमैन यशपाल मलिक

फोटो संख्या-18, 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed