{"_id":"59d920de4f1c1b59678b4989","slug":"121507401950-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्टस प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्टस प्रतियोगिता का शुभारंभ
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीरंदाजी में पूंडरी की छात्राओं ने साधा सटीक निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आगाज प्रिंसिपल एवं क्लस्टर प्रभारी साधना बख्शी ने किया। इसके बाद डीएवी गान हुआ। बाद में स्पर्धाएं शुरू हुईं। प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले देखने को मिले। योग में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल के प्रतिभागी दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में डीएवी पब्लिक स्कूल समालखा के छात्र प्रथम और डीएवी पब्लिक स्कूल पूण्डरी के छात्र उपविजेता रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में डीएवी. पब्लिक स्कूल असन्ध प्रथम और डीएवी पब्लिक स्कूल पूण्डरी द्वितीय स्थान पर रही। बास्केटबाल बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हुडा पानीपत विजेता और डीएवी पब्लिक स्कूल पूण्डरी उपविजेता रहा। लड़कियों में डीएवी स्कूल हुडा पानीपत विजेता और डीएवी पब्लिक स्कूल जींद उपविजेता रही। तीरंदाजी में डीएवी पब्लिक स्कूल पूण्डरी की छात्राएं इंडियन राउंड में विजेता बनीं और कंपाउंड राउंड में लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा विजेता और इसी राउंड में लड़कों की टीम विजेता रही। मंच का संचालन प्राध्यापक पंकज कुमार ने बखूबी किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार, प्रिंस गिरधर, कोमल चौधरी, दिलबाग सिंह, प्राध्यापक विकास जैन, शमशेर सिंह, राजकुमार व अमित कुमार भी मौजूद थे।