{"_id":"59b82e3c4f1c1be47f8b67e5","slug":"121505242684-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संविधान से जुड़े सवालों के छात्र-छात्राओं ने दिए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संविधान से जुड़े सवालों के छात्र-छात्राओं ने दिए जवाब
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संविधान से जुड़े सवालों के छात्र-छात्राओं ने दिए जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कालेज के राजनीति शास्त्र विभाग की राजनीति विज्ञान एसोसिएशन द्वारा भारतीय संविधान के विभिन्न प्रावधानों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डा. सीबी सैनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन एसोसिएशन की छात्रा प्रधान मानसी भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ किया। इसमें भारत के विभिन्न महापुरुषों के नाम से गठित 10 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। चार राउंड में पूछे गए सवालों के जवाबों के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए। इसमें स्वामी दयानंद सरस्वती टीम ने 55 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजाराम मोहन राय टीम ने 52 अंकों के साथ द्वितीय तथा महात्मागांधी टीम ने 51 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 50 अंक प्राप्त करने वाली बीआर अम्बेडकर टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गाया। विभागाध्यक्ष द्वारा इन विजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए। विभागाध्यक्ष डा. सीबी सैनी ने कहा कि एसोसिएशन का यह प्रयास सराहनीय रहा। इस मौके पर डा. अशोक अत्री, डा. सुरेंद्र आर्य, प्रो. श्रीओम, राहुल गोयल, रमेश कुमार सहित राजनीति शास्त्र विभाग से जुड़े सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।