{"_id":"5948182f4f1c1b6b2f8b4644","slug":"121497897007-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगथली स्कूल में 6 दिवसीय ग्रीष्म कालीन कैम्प की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगथली स्कूल में 6 दिवसीय ग्रीष्म कालीन कैम्प की शुरुआत
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्म कालीन कैम्प की शुरूआत
सीवन। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद कला विभाग गुरुग्राम के निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली में कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों का सोमवार 19 जून से 24 जून तक 6 दिवसीय ग्रीष्म कालीन कैंप का आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य हरबंस लाल की अध्यक्षता में किया गया। हरबंस लाल ने कहा कि ऐसे कैंपों के आयोजन से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व शैक्षिणक विकास होता है। प्राध्यापक लक्ष्मण कामरा ने कहा कि ऐसे कैम्पों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। कहा कि भारत देश एक ग्रामीण अंचल का देश है और ग्रामीण अंचल में कला व संगीत का अथाह भंडार है। बच्चों में छिपी प्रतिभा को दिखाने के लिए ऐसे कैम्प एक अच्छा मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मण कामरा, निर्मला देवी, इंद्रजीत सिंह व स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।