फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 lakhs cheated in the name of getting loan

Kaithal News: लोन दिलाने के नाम पर ठगे 12 लाख

Thu, 29 Aug 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
12 lakhs cheated in the name of getting loan

विज्ञापन
कैथल। लोन दिलाने के नाम पर एक आरोपी ने एक राइस मिलर से 12 लाख से ज्यादा की रकम ठग ली। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

ढांड निवासी सुंदर प्रसाद सिंगला ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसकी कस्बा ढांड में राइस मिल है। जुलाई माह में उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक से धीरज बोल रहा है और उसे दो से तीन करोड़ रुपये का लोन बिना सिक्योरिटी के दिलवा सकता है।


इसके लिए उसको 4-5 प्रतिशत कमीशन देना होगा। इसके बाद आरोपी उससे कई दिनों तक बातचीत करता रहा। आरोपी ने झांसा दे बहाने बनाकर 12 लाख पांच हजार 500 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रुपये लेने के बाद न तो लोन करवाया और न ही उसके रुपये वापस किए। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed