फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 lakh cheated in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये

Thu, 29 Jun 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
12 lakh cheated in the name of sending abroad
कैथल। युवक को विदेश भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति से करीब 12 लाख रुपये ठग लिए। बाद में युवक को न तो मंजिल तक भेजा और न ही अभी तक वापस अपने घर भेजा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैलरम गांव निवासी शिव कुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि उसने अपने बेटे साहिल को विदेश भेजने के लिए कलायत निवासी उमरपाल राणा से संपर्क किया। राणा ने उसको पुर्तगाल भेजने के 12 लाख रुपये मांगे। उसने अलग-अलग समय में आरोपी को 11 लाख 97 हजार 500 रुपये दे दिए। 28 मार्च को उमरपाल राणा ने साहिल को अमृतसर से दुबई भेज दिया। बाद में साहिल को लीबिया भेज दिया। बाद में साहिल से कोई संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि इस बारे में उसने एजेंट उमरपाल राणा व उसके पार्टनर प्रेम व पवन सैणी को साहिल से बात करवाने के लिए कहा। वे बार-बार झूठे दिलासे देते रहे कि जब उसका पुत्र पुर्तगाल पहुंच जाएगा तो बात करवा देंगे। बाद में उन्हें पता चला कि साहिल को लीबिया से फ्लाइट की बजाय गलत रास्ते से नाव के माध्यम से आगे भेज रहा था। नाव रास्ते में पलट गई। तब से साहिल का कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शक जताया है कि एजेंट उमरपाल राणा ने उसके पुत्र साहिल को शायद मरवा दिया है। एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed