{"_id":"6942ff2342fa1c513304fcce","slug":"12-congressmen-led-by-majra-join-inld-kaithal-news-c-245-1-kht1011-142272-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: माजरा के नेतृत्व में 12 कांग्रेसी इनेलो में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: माजरा के नेतृत्व में 12 कांग्रेसी इनेलो में
Thu, 18 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इनेलो ज्वाइन करवाते रामपाल माजरा।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और जिला अध्यक्ष अनिल तंवर के नेतृत्व में 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इनेलो का दामन थाम लिया। पूर्व एएसआई दलबीर सिंह गराड़सी, जीता राम चंदलाना, कर्ण सिंह धनौरी, पवन भाणा, धर्मपाल मलिक खुराना, बिरभान शिमला आदि ने पार्टी में शामिल होकर इनेलो नेतृत्व पर विश्वास जताया।
कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए माजरा ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को सम्मान और उचित स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो लगातार मजबूत हो रही है और प्रदेशभर में विभिन्न पार्टियों को छोड़कर लोग इनेलो से जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि विपक्ष इनेलो और उसके नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार में जुटा हुआ है।
माजरा ने कहा कि पूर्व आईपीएस आर.एस. यादव, विधायक रामकुमार गौतम, सांसद रामचंद्र जागड़ा और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने अभय सिंह चौटाला की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने षड्यंत्रों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाहट में कुछ नेता प्रदेश का भाईचारा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
धान खरीद में पांच हजार करोड़ का घोटाला : माजरा
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि मंडियों में किसानों की पीआर धान को एमएसपी से कम रेट पर खरीदा गया, जिसका सीधा नुकसान किसानों को हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पीआर धान खरीद में पांच हजार करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला हुआ है और सरकार अब भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी।