फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कलायत के कई गांव के खेतों में आग ने मचाया तांडव, तूफान में भड़की आग में जले सैकड़ों एकड़ के अवशेष

कलायत के कई गांव के खेतों में आग ने मचाया तांडव, तूफान में भड़की आग में जले सैकड़ों एकड़ के अवशेष

Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
कलायत के कई गांव के खेतों में आग ने मचाया तांडव, तूफान में भड़की आग में जले सैकड़ों एकड़ के अवशेष
कलायत। तेज तूफान के बाद शुक्रवार की देर रात अनेक स्थानों पर भड़की आग ने खेतों में पूरा तांडव मचा दिया। गांव खरक पांडवा, बात्ता, दुमाडा व ब्राह्मणीवाला के खेतों में लगी आग के कारण से सैकड़ों एकड़ में फाने, तूड़ा के कूप, नलकूप के इंजन व एक पोल्ट्री फार्म जल गया। जबकि गांव नरवलगढ़ के पास खेतों में बने एक आवास को गांव के लोगों ने आग से बचा लिया। गांव खरक पांडवा में लगी आग में रामस्वरूप के दो कूप, सूरजभान के दो कूप, बलवंत व भीरा राम के खेतों में लगी आग में करीब 30 एकड़ में खड़े फाने जल कर राख हो गए। इसी तरह से गांव बात्ता के खेतों में लगी आग में संजीव के दो कूप, बलबीर के तीन, अशोक के दो, जिले सिंह के दो, प्रेम सिंह के तीन, जसबीर के तीन, मेघा सिंह के दो, पिरथ पाल का एक, अशोक के दो, प्रदीप के दो कूप, जितेंद्र का एक कूप, रमेश कुमार के दो कूप जल कर स्वाहा हो गए। नेशा की 15 ट्राली तैयार तूडी, नरेश कुमार के 20 एकड़ के फाने व नलकूप पर रखा इंजन जल गया। इसी तरह से काला राम के 10 एकड़ के फाने, सुभाष के 20 एकड़ के फाने, धर्मे व संजू के 10 एकड़ के फाने व किरण पाल का इंजन जल कर राख हो गया। गांव नरवलगढ़ के पास खेतों में बने मोहन सिंह राणा के आवास को आग ने चारों और से घेर लिया। गांव बात्ता व नरवलगढ़ के लोगों ने संयुक्त रूप से प्रयास कर आग पर काबू पाया जिससे मकान जलने से बच गया। तेज हवाओं के कारण से आग आगे आगे बढ़ती गई व देखते ही देखते गांव दुमाड़ा के खेतों में जा पहुंची। जहां लगभग दो सौ एकड़ के फानों के अलावा खेतों में बने एक पोल्ट्री फार्म को आग ने अपने कब्जे में ले लिया। किसानों का कहना था कि वे अपने ही स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नही पहुंच पाई। किसानों का कहना था कि सभी ने मिल कर पोल्ट्री फार्म की आग पर मुश्किल से काबू किया उसके बावजूद भी आग के कारण पोल्ट्री फार्म में चूजों का नुकसान हो गया। गांव दुमाडा से आग गांव ब्राह्मणी वाला की और मुड गई तथा देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ खेत आग की चपेट में आ गए। किसान लगभग पूरी रात आग पर काबू पाने के प्रयास करते रहे जो सुबह तक जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed