{"_id":"5c9fbb93bdec2214031bc7fb","slug":"11553972115-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुसाईड करने वाली मृतका के परिवार ने की न्याय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुसाईड करने वाली मृतका के परिवार ने की न्याय की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड करने वाली मृतका के परिवार ने की न्याय की मांग
पुलिस कर चुकी है एक पुलिस कर्मी सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव फतेहपुर में एक महिला द्वारा किए गए सुसाइड मामले में परिजनों ने न्याय की मांग की है। पुलिस इस मामले में एक पुलिसकर्मी सहित 6 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं हैं।
मृृतका की बेटी आकांक्षा व बेटे आयुष वालिया ने बताया कि उनकी मां ने उक्त लोगों से परेशान होकर जान दी है। उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बताया कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। अब सुसाइड नोट पर साइन न होने की बात की जा रही है। साइन न करने की बात से क्या दोषी निर्दोष हो जाएंगे? उन्होंने बताया कि उनकी मां को कितना प्रताड़ित किया गया हो जो वो अपनी जान दे गई। इस बात से उनकी रूह कांप गई।
सुसाइड नोट
मैं मीनाक्षी वालिया अपने होश हवास में ये लिख रही हूं कि मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं। अनिल वालिया सोमी का लड़का हलवाई, मन्नु वालिया नंद का। -(पुलिसकर्मी का नाम लिखा है)- -पुलिसवाला जो कि पाई का रहने वाला है जो एक नंबर का रिश्वतखोर है, इन्होंने मेरे पति को इतना परेशान कर रखा था कि वो बहुत परेशान रहने लगे। सलिम है जो रोज में पति को फोन करता था उसका नंबर ये है... (एक मोबाइल नंबर लिखा है) ये लखनऊ साइड का रहने वाला है। ये राकेश को रोज फोन करता था, बुलाता था और तरह-तरह की धमकी देता था। रविवार को सलिम का फोन आया की तेरी लड़की मेरे पास है। एकला आ कर ले जा लेकिन उन्हें उल्टा फंसा दिया और मेरे परिवार के सब बातें का जिम्मेदार टेकों व परवीन वालिया का लड़का अभी और से सभी लोग जिनके मैंने नाम दिये हैं। इन सभी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। डीएसपी, डीसी, एसपी से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इन्होंने हमारा जीना हराम कर रखा है। तभी मैं ये कदम उठा रही हूं जो भी मेरी आवाज सुने इंसाफ दिलाए मेरे परिवार को इंसाफ दिलाया जाए और मेरे पति राकेश वालिया को इन सबकी साजिश से बचाए और रविवार को सलिम का फोन आया की तेरी लड़की मेरे पास है। (यहां दो ऐसी लाइनें लिखी हैं, जो प्रकाशित नहीं की जा सकतीं)। सलिम का फोन आया मेरे पास है राकेश वहां पहुंचाता है। उसने गलत ही फंसा दिया वो घर से सिर्फ 1400 रुपये लेकर गये जिनकी गवाह चुनु की मम्मी है। वो मेरे पास ही बैठी थी, मैं हाथ जोड़कर सभी से प्रार्थना करती हूं जो कि मेरी सुनवाई हो ओर मेरे परिवार व पति का इंसाफ मिले।
विज्ञापन
महिला ने जो सुसाइड नोट लिखा है, इस पर हस्ताक्षर नहीं थे। इसकी जांच की जाएगी। जांच में पता लगाया जाएगा कि यह महिला द्वारा लिखा गया है या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दलबीर सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी पूंडरी