फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पार्टी आदेश देगी तो लोकसभा चुनाव लडने को तैयार-कैलाश भगत

पार्टी आदेश देगी तो लोकसभा चुनाव लडने को तैयार-कैलाश भगत

Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पार्टी आदेश देगी तो लोकसभा चुनाव लडने को तैयार-कैलाश भगत
पार्टी आदेश देगी तो लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार : कैलाश भगत
विज्ञापन

बुधवार को रोहतक में पार्टी ज्वाइन करने के बाद कैलाश भगत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा
देश सेवा के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है
आगे भी देश व समाजसेवा ही रहेगा मुख्य उद्देश्य
फोटो संख्या-25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो बार कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला व एक बार उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला के खिलाफ चुनाव मैदान में कैथल विधानसभा से इनेलो की टिकट पर उतर चुके कैलाश भगत ने कहा है कि यदि पार्टी उन्हें आदेश देगी तो वे लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बुधवार को ही रोहतक में पार्टी ज्वाइन करने वाले कैलाश भगत ने अमर उजाला से पार्टी ज्वाइनिंग व अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि वे देश सेवा व समाज सेवा के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से भाजपा में आए हैं।
भाजपा ज्वाइन करने के कारणों के प्रश्न पर कैलाश भगत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण दुनिया के अंदर भारत का जो नाम बना है वह 50 साल तक नहीं हो पाया था। राष्ट्र के हक में सैनिकों के लिए सम्मान पैदा किया है। आज पूरे देश में देशभक्ति की लहर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री की हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की नीतियों से आज पूरा प्रदेश विकास की दौड़ में है। सीएम मनोहर लाल ने निस्वार्थ भावना से बिना किसी जात-पात को देखकर मैरिट के आधार पर जो नौकरी दी हैं, उससे जरूरतमंद घरों में प्रकाश फैला है। पीएम व सीएम द्वारा उनके स्वप्न अनुसार प्राचीन तीर्थों व गोशालाओं को लेकर जो काम किया जा रहा है। वह सराहनीय है। इन सब बातों को लेकर उन्होंने मन बनाया। उनके साथियों ने स्वीकृति दी तो भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ने की कोई शर्त के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे बिना किसी शर्त के देश व समाज सेवा की भावना से भाजपा में आए हैं। पार्टी कहेगी तो लोकसभा का भी चुनाव लड़ेंगे। नहीं कहेगी तो ताउम्र निस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed