{"_id":"5c87fecfbdec22140f07541b","slug":"11552416463-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी ने की पार्षदों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी ने की पार्षदों के साथ बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी ने की पार्षदों के साथ बैठक
वार्डों से असलाह पुलिस थाने में जमा करवाने को कहा
चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने में सहयोग
स्मैक, अवैध खुर्दों की भी सूचना देने का आह्वान किया
फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीएसपी कुलवंत सिंह ने मंगलवार को पार्षदों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पार्षदों से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में उन्होंने पार्षदों का आह्वान किया कि वे चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने वार्डों में जिन लोगों के पास असलाह है, उसे पुलिस थानों में जमा करवाने के लिए प्रेरित करें। डीएसपी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन आम जन के सहयोग से ही अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफल रहता है। इसीलिए पार्षद, जो समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वार्डों में स्मैक व दूसरे नशे बेचने वाले लोगों की सूचना भी पुलिस में दें। पार्षदों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिसका डीएसपी ने यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में दीपक शर्मा, प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल, सरदार हरजिंद्र सिंह, पार्षद बिल्लू, संजय भौरिया, नरेश सांघन, संजय गर्ग सहित अन्य पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया।