फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मांगो के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन का धरना 11वें दिन भी जारी

मांगो के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन का धरना 11वें दिन भी जारी

Tue, 19 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
मांगो के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन का धरना 11वें दिन भी जारी
मांगो के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन का धरना 11वें दिन भी जारी
विज्ञापन

फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन का धरना 11वें दिन लघु सचिवालय में जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता जिला उपप्रधान राजबाला ने की। उन्होंने बताया कि वर्कर्स को कुशल व अर्ध कुशल श्रमिक की श्रेणी में शामिल किया जाए। ईएसआई व पीएफ सहित मंहगाई भत्ता दिया जाए। वर्कर्स व हेल्पर्स को भी सर्दियों व गर्मियों का अवकाश प्रदान किया जाए। हेल्पर से वर्कर, वर्कर से सुपरवाईजर की पदोन्नति केवल वरिष्ठता के आधार पर हो। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया बड़े शहरों, छोटे शहरों व गांवों में पांच हजार, तीन हजार, साढ़े सौ रूपये महीना लागू कि या जाए। मृत्यु होने की स्थिति में वर्कर्स व हैल्पर्स के परिवारजनों को तीन लाख रूपये एक्सग्रेशिया दिया जाए। पिछले लगभग दो महीने से राशन की बंद सप्लाई बिना देरी जारी की जाए। उन्होंने बताया कि वर्कर्स व हैल्पर्स को रिटायरमैंट लाभ दिया जाए। बच्चों का आंगनबाड़ी में पहुंचना सुनिश्चित करवाने के लिए प्री स्कूल शिक्षा के लिए तीन-पांच साल के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर आना सुनिश्चित हो। आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करके भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नीलम कसान, चंद्रावती, कविता जाखौली, धनपती, सुदेश कसान, अनीता सौंगल, कुसुम, मोहिनी, सुनीता, सरोज, पिंकी, सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed