फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले में लगातार तीसरे दिन किया पुलवामा हमले के शहीदों को नमन

जिले में लगातार तीसरे दिन किया पुलवामा हमले के शहीदों को नमन

Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिले में लगातार तीसरे दिन किया पुलवामा हमले के शहीदों को नमन
जिले में लगातार तीसरे दिन किया पुलवामा हमले के शहीदों को नमन
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने पाक के प्रति जताया रोष
भाजपा नेताओं ने दिया भाई उदय सिंह किले पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में पुलवामा हमले के बाद पाक को लेकर रोष प्रदर्शन का दौर तीसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने ढंग से शहीदों को नमन किया और पाक को कोसा।
फोटो-5
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आतंकवादी हमले के विरोध में रविवार को धरना व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाई उदय सिंह किले पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। धरने में विभिन्न समुदाय, वर्ग व संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें हमारे देश के प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही इस पर बड़ा फैसला लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह, लीलाराम गुर्जर, राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना, कमलेश ढांडा, सुरेश गर्ग नौच, महेंद्र चीका, सुमन शर्मा, मुकेश, ईशम सिंह साकरा, मुनीष कठवाड़, रवि तारावली, राजेश, सुरजीत संागन, दरबारा सिंह, श्याम लाल बाता, कृष्ण शर्मा, महीपाल राणा, संजीव चेयरमैन, डा. प्रेम गुहणा, जयभगवान शर्मा, जोगिंद्र धीमान, तुषार ढांडा व नरेश आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजाबी वेलफेयर सभा ने वीर सपूतों के बलिदान को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
फोटो संख्या-4
पंजाबी वेलफेयर सभा ने पुलवामा हमले में वीर सपूतों के बलिदान पर अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा रखकर श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सभा के प्रधान राजकुमार मुखीजा ने की। सबसे पहले सभा के सभी सदस्य शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए और इन वीर सपूतों के बलिदान पर देशभक्ति के गीत गाकर उन्हें नमन किया। रामकृष्ण डिगानी, रूपचंद, महेश दुआ, नरेन्द्र निझावन, राजपाल गुलाटी, तीर्थ राम चावला, सुधीर मेहता, इन्द्रजीत सरदाना, प्रदर्शन परुथी, सतीश राजपाल, प्रधान राजकुमार मुखीजा, इंद्रजीत सरदाना, सुधीर मैहता, सुषम कपूर, दर्शनलाल मनचंदा, नरेश बतरा, लख्मीदास खुराना, रमेश सचदेवा, नरेन्द्र निझावन, महेश दुआ, वीके चावला, गुलशन चुघ,मनोहरलाल आहुजा, डा. अश्वनी खुराना, कमल तनेजा, राकेश टंडन, सुभाष कथूरिया, राजीव कालरा, प्रदर्शन परुथी, ललित छाबड़ा, सतीश चावला, सतीश राजपाल, डा. संजय गुगलानी, ओमप्रकाश, अरविंद चावला, ओमप्रकाश मढ़ाड , रामकृष्ण डिगानी, अनिल आहुजा, यशपाल तनेजा, गुलशन गुगलानी, अमृत सचदेवा, डा. गांधी, मदनलाल कटारिया, राजपाल गुलाटी, कश्मीरीलाल सीकरी, तीर्थराम चावला, यशवीर आर्य, यशपाल मल्होत्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने जताया रोष
फोटो-3
कैथल। वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक प्रधान रामनारायण रावल व मंच संचालन रोहित शर्मा की अगुवाई में हुई। जिसमें सदस्यों ने पुलवामा में आतंकवादी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एसके गुप्ता, ज्ञानचंद भल्ला, रोहित, सरपंच रघुबीर सिंह, डॉ. बीडी गुप्ता, जय प्रकाश धीमान, हरिकृष्ण शर्मा, जगदीश, के एल रंगा, करतार सिंह, एसएल भुटानी, मदन मोहन, कर्मचंद जिंदल व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के लोकसभा संगठन मंत्री सुखवीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्र शोक की घड़ी में देश के जवानों के साथ खड़ी है। आप पदाधिकारी मुकेश गर्ग, प्रदीप कुराड़, सत्यवान शिमला, जसविंदर राणा, सुनील, जोगिंदर यादव व टीना ने शोक प्रकट किया।
देवी राम कसान के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि
फोटो-16
कांग्रेस के नेता देवी राम कसान ने आतंकवादी हमले में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शहर भर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
साइकिल क्लब सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
फोटो नंबर 15
कैथल। साइकिल क्लब के सभी सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर रमेश कुमार, पृथ्वी नोकवाल, रूप लाल, भीम, वेद प्रकाश, राजेंद्र, महेंद्र, पवन पहलवान, ओमकार मौजूद रहे।
आंखों में गुस्सा, जुंबा पर नफरत, हाथों में कैंडल
फोटो संख्या-47
ब्रह्म कल्याण समिति ने शहीदों को नमन किया। समिति के उप चेयरमैन कृष्ण कौशिक के निवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने की व संचालन समिति के महासचिव महिपाल कौशिक ने किया। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष सतबीर थुआ, मा. ललित किशोर, भीम आत्रेय, हुक्मचंद, संजीव कृष्णात्र, हुक्म चंद, सवाई राम, ठंडिया राम, आरके मौदगिल मौजूद थे।
समाज सेवा संघर्ष समिति की बैठक
कैथल। समाजसेवा संघर्ष समिति की एक बैठक देवीगढ़ रोड़ पर हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी रमेश जांगड़ा ने की। जिसमें शहीदों को नमन किया गया।
पुलवामा हमले के शहीदों को नमन किया
फोटो संख्या-27
राजौंद। बीपीएन स्कूल राजौंद के विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च के जरिए पुलवामा में हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल प्रबंधक रणबीर राविश, जोगेंद्र ने बताया कि राष्ट्र प्रेम ही सर्वोपरि है एवं बच्चों को राष्ट्र भक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
पाकिस्तान बना आतंकिस्तान, जलद मिटेगा नामोनिशान: शांडिल्य
फोटो संख्या-35
कलायत। पुलवामा में फिदायीन हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला निर्बाध रूप से जारी है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के जिलाध्यक्ष पंडित विशाल शांडिल्य द्वारा आयोजित की श्रद्धांजलि सभा में दर्जनों लोगों ने नम आंखों से भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।
गो सेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका व रोष प्रदर्शन निकाला
फोटो संख्या-36
पूंडरी। पूंडरी गिरधर अहलुवालिया चौक पर गो पुत्र सेना के द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमले के रोष स्वरूप पाकिस्तान का पुतला फूंका व आतंकवादी विरोधी नारे लगाये गए। रोष प्रदर्शन यात्रा निकाली। जोकि सैनी मोहल्ला पूंडरी से शुरू होकर करनाल रोड़ पर गिरधर अहलुवालिया चौक पर पहुंची। गो पुत्र सेना जिला उपाध्यक्ष सतीश सैनी, महासचिव जयपाल और दर्जनों युवाओं व महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।

फोटो संख्या-30 व 31

खरक पांडवा में कैंडल मार्च निकाला
-फोटो संख्या-47
कलायत। गांव खरक पांडवा में युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए गांव में कैंडल मार्च किया। गंगा दयाल सहारण के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में गांव के अधिकांश युवक शामिल थे।
फोटो संख्या-48
गांव खनौदा में में युवाओं हंसराज, बलजीत, राजेश, कृष्ण जांगड़ा, नरेश जांगड़ा, दीपक व कुलदीप सहित अन्य ने शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed