फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नन्हें मुन्हें विद्यार्थियों ने डांस की प्रस्तुति से दर्शकों का मोहा मन

नन्हें मुन्हें विद्यार्थियों ने डांस की प्रस्तुति से दर्शकों का मोहा मन

Tue, 23 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
नन्हें मुन्हें विद्यार्थियों ने डांस की प्रस्तुति से दर्शकों का मोहा मन
नन्हें मुन्हें विद्यार्थियों ने डांस की प्रस्तुति से दर्शकों का मोहा मन
विज्ञापन

फोटो नंबर-6 से 8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल उत्सव 2018 के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत सोमवार को फन गेमस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्ड़ा ने किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय समूह में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 3 नवंबर को बाल भवन करनाल में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। प्रतियोगिताओं के परिणामों में समूह नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम समूह में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की तान्या एंड समूह प्रथम, सुपार्श्व जैन बाल सदन पब्लिक स्कूल स्वप्निल व समूह द्वितीय, एमडीएन कलायत की नेहा एवं समूह तृतीय स्थान पर रही। सत्यभारती स्कूल टीक की यशस्वी एंड समूह तथा माईल स्टोन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की वैशणवी एंड समूह को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। द्वितीय समूह की प्रतियोगिता में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की जागृति एवं समूह प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी की सानिया एंड समूह द्वितीय तथा सुपार्श्व जैन बाल सदन पब्लिक स्कूल की काजल एंड समूह तीसरे स्थान पर रही। माईल स्टोन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अदम्य एंड समूह तथा क्योड़क स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृतिका एंड समूह को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। लड़कों की फन गेम्स प्रतियोगिता के तृतीय समूह में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के लग्न प्रथम, लवीश द्वितीय तथा अनूज तृतीय स्थान पर रहे, जबकि इसी विद्यालय के तुषार तथा पाई स्थित आरसी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अरमान को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed